प्राण प्रतिष्ठा के दिन शंख, घंटा बजाने के साथ 108 बार करें राम का जाप, अयोध्या ट्रस्ट की विश्व भर के राम भक्तों से अपील

Ayodhya Ram mandir Inauguration: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने दुनियाभर के राम भक्तों से अपील की है कि वे प्राण प्रतिष्ठा (22 नवंबर) के दिन शंख, घंटा बजाने के साथ 108 बार ‘श्री राम जय राम’ का जाप करें।

Ayodhya Ram mandir Inauguration
विज्ञापन

Ayodhya Ram mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान हो गया है। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश भर के ‘राम भक्तों’ से अपील की है कि वे 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अपने निकटतम मंदिरों में जाएं और 108 बार “श्री राम जय राम” का जाप करें।

ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से की खास अपील

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टीवी या डिजिटल स्क्रीन पर लाइव देखने का भी आग्रह किया है। इसके साथ ही ट्रस्ट ने लोगों को एक साथ अपने नजदीकी मंदिरों में ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के “विजय मंत्र”, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम रक्षा स्त्रोत का 108 बार पाठ करने की भी सलाह दी है। पाठ के दौरान शंख घंटा बजाने की भी अपील की गई है।

विज्ञापन

ट्रस्ट ने एक्स पर किया पोस्ट

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक्स पर विश्व भर के राम भक्तों से एक्स के माध्यम से विश्व भर के राम भक्तों से जय श्री राम! जय श्री राम! का जाप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने एक लेकर शेयर करते हुए लिखा, ”जय श्री राम! Jai Shri Ram! संपूर्ण विश्व के श्री राम भक्तों से हमारा निवेदन।”

ट्रस्ट ने लोगों से अपील की है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद शाम को अपने घरों में मिट्टी के दीपक जलाने चाहिए और भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए समय निकालकर अपने परिवार के साथ अयोध्या जाना चाहिए।

विज्ञापन

अयोध्या मंदिर का विवरण

शेयर किए गए टैंपलेंट में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के बारे में विवरण भी प्रदान किया है। इसके अनुसार तीन मंजिला मंदिर पारंपरिक “नगर शैली” में बनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट होगी। इसमें 392 खंभे और 44 द्वार होंगे। मंदिर की लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है।

विज्ञापन

गर्भगृह के भूतल पर राम लला का बाल रूप होगा जबकि पहली मंजिल पर “श्री राम दरबार” होगा। विभिन्न गतिविधियों के लिए पांच मंडप होंगे यानी नृत्य, कला, सामुदायिक हॉल, प्रार्थना मंडप और फिर एक “कीर्तन” के लिए।

विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए मंदिर में खास सुविधा का निर्माण

मंदिर में प्रवेश पूर्वी द्वार पर 32 सीढ़ियां चढ़ने के बाद “सिंह द्वार” से होगा। दिव्यांगों के लिए रैंप और एलिवेटर की व्यवस्था होगी। चारों कोनों में सूर्य देव, शंकर भगवान, गणपति और देवी भगवती के चार मंदिर होंगे। दक्षिण की ओर हनुमान मंदिर और उत्तर की ओर देवी अन्नपूर्णा का मंदिर होगा।

विज्ञापन

लेटर में ये भी बताया गया है कि, महर्षि वाल्मिकी, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त, निषादराज, माता शबरी और अहिल्या का मंदिर प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम दिशा में, जहां एक शिव मंदिर स्थित है, मंदिर का नवीनीकरण किया जाएगा और योजना के अनुसार वहां “जटायु” की एक मूर्ति लगाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ