Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता को अस्पताल से मिली छुट्टी, नहीं जा सकेगो ओडिशा
दुर्गापुर कांड: 8 दिन बाद पीड़िता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. फिलहाल किराए के मकान में पुलिस निगरानी में रहेगी. उसे ओडिशा जाने की इजाजत नहीं मिली है. पुलिस पीड़िता से कई सवालों के जवाब जानना चाहती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बडगाम और नगरोटा उपचुनाव पर जम्मू-कश्मीर के सीएम का बड़ा बयान
अनंतनाग: बडगाम और नगरोटा उपचुनाव पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...नेशनल कॉन्फ्रेंस बडगाम और नगरोटा में चुनाव लड़ेगी। हमने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि अगर वे अपना उम्मीदवार उतारते हैं तो हम उनके उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने हाईकमान से अनुमति मांगी है। अगर कांग्रेस को अनुमति मिलती है तो कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेगा और नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:बद्रीनाथ में टूटा ग्लेशियर, अलर्ट पर है प्रशासन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिवाली से पहले दिल्ली में भीषण जाम
दिल्ली में मूलचंद फ्लाईओवर पर भीषण जाम लगा हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: CM योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से की मुलाकात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कफ सिरप से होने वाली मौतों पर भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन का बयान
कफ सिरप से होने वाली मौतों पर भाजपा विधायक वनथी श्रीनिवासन ने कहा है कि हमें एक नया नियामक ढांचा बनाना होगा, जो वर्तमान में विकसित हो रही व्यवस्था को ध्यान में रखे, क्योंकि भारत को दुनिया की भावी वैश्विक फार्मेसी के रूप में देखा जा रहा है। राज्य सरकार को गुणवत्ता विश्लेषण और पर्यवेक्षण पर विचार करना चाहिए। आज, राज्य के वित्त मंत्री मोदी की केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे, और तमिलनाडु की तुलना उत्तर प्रदेश से करते रहे..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'माओवादी संगठन ले रहे अपनी अंतिम सांसे', बस्तर के IG का बड़ा बयान
बस्तर के महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मौजूदा घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि माओवादी संगठन काफी कमज़ोर हुआ है। आंतरिक संघर्ष और विवाद काफी हैं। इन परिस्थितियों में, माओवादी संगठन अपनी अंतिम सांसे ले रहा है और हम बहुत जल्द इसका सफाया सुनिश्चित करेंगे। हमारी कार्रवाई जारी है। बस्तर संभाग के अंतर्गत अधिकांश क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। कुछ कैडरों की आवाजाही की जानकारी मिली है। हम उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हमारे पास एक कार्य योजना है और हम उस योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे, हमारी टीम बहुत मजबूत है। हम बस्तर संभाग और अन्य क्षेत्रों से भी नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:गायक जुबीन गर्ग को लेकर बोले राहुल गांधी- सिंगापुर में जो भी हुआ, असम में हर किसी को पता होना चाहिए
यह पूछे जाने पर कि क्या वह दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं विषय से भटकना नहीं चाहता। मैं चर्चा को संवेदना व्यक्त करने और असम के लोगों को यह बताने से नहीं भटकाना चाहता कि हम जुबीन गर्ग से प्यार करते हैं। हम उन्हें सम्मान देना चाहते हैं। हम उन्हें सम्मान देना चाहते हैं। लेकिन सबसे पहले, हम पारदर्शिता और न्याय चाहते हैं। सिंगापुर में जो हुआ, असम में हर किसी को यह पता होना चाहिए। और यह जितनी जल्दी हो, उतना ही बेहतर है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजे गए रोपड़ के DIG
रोपड़ के डीआईजी HS भुल्लर को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा गया. रोपड़ के डीआईजी HS भुल्लर को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा गया. मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी. DIG हरचरण सिंह के पास से 7.5 Crores नगद बरामद किया गया। और 2.5 सोना बरामद किया गया हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजा वड़िंग का AAP सरकार पर बड़ा हमला
राजा वड़िंग का AAP सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजा वड़िंग ने कहा कि AAP का पंजाब मॉडल अब जनता की जमीनें बेचने तक पहुंच गया है. पहले किसानों की जमीन हड़पने के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी लाई गई और अब सरकारी संपत्तियां बेचकर फंड जुटाया जा रहा है. एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने 26 सरकारी जमीनों को बेचने या पट्टे पर देने के लिए बैठक बुलाई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप ठप
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप आज अचानक ठप हो गई. इस वजह से ऑनलाइन टिकट बुक करने में लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी. बताया गया है कि समस्या सर्वर प्रॉब्लम के कारण आई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य के 208 नक्सलियों ने 153 हथियारों (19 AK-47, 23 INSAS राइफल आदि) के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है. इसके बाद अबूझमाड़ नक्सल मुक्त हो गया है. अब नक्सलियों को नई जिंदगी शुरू करने में मदद की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पंजाब की पूर्व मंत्री के बेटे की मौत
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रह चुकी रजिया सुल्ताना के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. हालांकि अभी तक अकील अख्तर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस की जांच में दवा का ओवरडोज मौत का कारण बताया जा रहा है. मुस्तफा परिवार हरियाणा के पंचकूला स्थित मनसा देवी सेक्टर-4 में रहता है. मृतक का शव पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जयपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
राजस्थान के जयपुर जिले के नेवटा में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल आने की सूचना मिलते ही स्कूल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर आकर सर्च ऑपरेशन चलाया. छात्रों और स्टाफ को तुरंत स्कूल से सुरक्षित बाहर निकालकर पूरा कैंपस खाली कराया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: रोहित गोदारा गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार
राजस्थान के कुचामन में 7 अक्टूबर को बाइक एजेंसी मालिक की हत्या करने वाले रोहित गोदारा गैंग के 3 बदमाशों को फूलबागन के पूर्वांचल आवासन से दबोचे गया. एक की तलाश अब भी जारी है. एक-एक लाख का इनाम था. राजस्थान लाने के लिए टीम कोलकाता जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज CBI कोर्ट में DIG भुल्लर की पेशी
पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने वीरवार को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था. आज भुल्लर को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी से पहले उनका मेडिकल करवाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की. पहले तो परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया, फिर राहुल गांधी ने किसी तरह उसने बात की और फिर मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा में एक दलित अफसर ने आत्महत्या की थी. मैं वहां गया और आज मैं यहां आया हूं. अपराध इस परिवार ने नहीं किया, अपराध इनके खिलाफ किया गया है और लग ऐसा रहा है कि यह लोग अपराधी हैं. इन्हें घर में बंद कर रखा है, इन्हें डराया जा रहा है, जबकि यह लोग केवल न्याय मांग रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: महराष्ट्र में स्कूली बच्चों की वैन पलटी
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज एक स्कूल की वैन पलट गई. हादसे में 10 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. हादसा सुरेवाडा इलाके में पुलिस के पास तब हुआ, जब वैन कारधा से मांडवी की ओर बच्चों को लेकर जा रही थी. वैन सावित्रीबाई फुले स्कूल के छात्रों की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दोहा में आज पाक-अफगान की शांति वार्ता
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता होगी. अफगान रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल आज पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात करेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: PM मोदी से मिलेंगे इजिप्ट के विदेश मंत्री
इजिप्ट के विदेश मंत्री डॉ बदर आज दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. वे दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, जिसके दौरान पहले दिन उन्होंने इंडिया इजिप्ट स्ट्रेटेजिक डायलॉग में हिस्सा लिया. आज होने वाली उच्चस्तरीय बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा और व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तथा क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ग्रेटर नोएडा के किसानों की आज महापंचायत
ग्रेटर नोएडा के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज शुक्रवार को महापंचायत बुलाई है. सूरजपुर मुख्यालय में महापंचायत होगी. वहीं यह महापंचायत सर्किल रेट में वृद्धि, 64.7% मुआवजा, 10% प्लॉट ,एयरपोर्ट के विस्थापित गांवों की विस्थापन नीति में संशोधन, जेवर टोल फ्री, युवाओं के रोजगार आदि की मांग को लेकर हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: PM मोदी से श्रीलंकाई PM की मुलाकात
श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ हरिणी अमरसूर्या आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. दोनों नेताओं के बीच बातचीत में व्यापार, निवेश, शिक्षा और तकनीकी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी. श्रीलंका की प्रधानमंत्री अपने देश की शिक्षा मंत्री भी हैं और वे आज IIT दिल्ली भी जाएंगी, जहां वे शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगी. इसके बाद वह नीति आयोग भी जाएंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राष्ट्रपति ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से आज वाशिंगटन में व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध पर संभावित शांति पहल के साथ-साथ अमेरिका से रक्षा सहयोग पर चर्चा करना था. अमेरिका ने पहले कहा था कि वह यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइल देगा, लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को मिसाइल नहीं दे सकते, क्योंकि अमेरिका को भी जरूरत है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पेरू में राष्ट्रपति के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
पेरू में राष्ट्रपति जोस जेरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान लिमा में कांग्रेस भवन के बाहर भड़की हिंसा में जनरेशन Z का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसमें बीते दिन एक शख्स की मौत हुई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने देश की राजनीतिक अस्थिरता को और गहरा कर दिया है. प्रदर्शन भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, आर्थिक असुरक्षा और पेंशन सुधारों के खिलाफ किए गए हैं. बता दें कि हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें 80 पुलिसकर्मी और 10 पत्रकार शामिल हैं. वहीं राष्ट्रपति जोस जेरी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: फिलीपींस में फिर आया भूकंप
फिलीपींस में आज अलसुबह फिर भूकंप के झटके लगे. फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई, वहीं भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 90 किलोमीटर की गहराईमें मिला. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप आने की पुष्टि की, लेकिन भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
Aaj ki Taaza Khabar : नमस्कार, आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज फिर फिलीपींस की धरती भूकंप को जोरदार झटकों से कांप गई, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई. वहीं पेरू में Gen-Z का हिंसक प्रदर्शन जारी है, क्योंकि वे राष्ट्रपति जोस जेरी की नीतियों के खिलाफ हैं. वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. दूसरी ओर, श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा आज 17 अक्टूबर दिन शुक्रवार की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…
रोपड़ के डीआईजी HS भुल्लर को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा गया. रोपड़ के डीआईजी HS भुल्लर को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा गया. मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी. DIG हरचरण सिंह के पास से 7.5 Crores नगद बरामद किया गया। और 2.5 सोना बरामद किया गया हैं.
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
5 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
6 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
6 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
7 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
8 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
8 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
8 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines