हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LOC पर जवानों ने मनाई ग्रीन दिवाली, पटाखे नहीं फोड़ने का लिया फैसला

Breaking News in Hindi Live: दिल्ली में दिवाली से पहले ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 168 लाइसेंस जारी हो गए हैं, वहीं उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. करूर भगदड़ में मारे गए लोगों और घायलों के परिवारों को एक्टर विजय ने 20-20 लाख रुपये दिए हैं. दूसरी ओर, नेपाल के Gen-Z ग्रुप ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाई है और चुनाव लड़ने के लिए शर्त रखी है.

विज्ञापन
Credit- News24GFX

Live Updates

22:29 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बीएसएफ मुख्यालय पर सांसद ने मनाई दीपावली

भुज में बीएसएफ मुख्यालय पर सांसद विनोद चावड़ा ने दीपावली उत्सव मनाया। सांसद ने जवानों को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर सांसद हर साल जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं।

22:27 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जवानों ने LOC पर मनाई ग्रीन दिवाली

जम्मू‑कश्मीर के सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने दीप जलाकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दिवाली का पर्व मनाया और देशवासियों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह अलर्ट हैं और सीमा की सुरक्षा में जुटे हैं। इस बार जवानों ने ग्रीन दीपावली मनाने का फैसला किया और पटाखे नहीं फोड़ने का फैसला किया ।

20:15 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 2027 दिवाली पर अखिलेश यादव ने लिया संकल्प

अयोध्या में दीपोत्सव का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम यह सकंल्प उठाते हैं कि 2027 की दिवाली पर हम प्रजापति समाज से इतने दीए खरीदेंगे कि महीनों तक उनके घर में दीवाली का प्रकाश बना रहे।

20:03 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अयोध्या दीपोत्सव में बने दो रिकॉर्ड

दिवाली के मौके पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान अयोध्या में दो रिकॉर्ड बने। पहला सरयू घाटों पर 26 लाख दीए जलाने का, दूसरी एक साथ 2128 वेदायार्यों द्वारा महाआरती करने का। पिछले साल अयोध्या में 25 लाख दीए जलाए गए थे।

19:54 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हरियाणा में गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली के मौके पर गन्ना किसानों को तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ा दिए हैं। अगेती किस्मों का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। पछेती किस्मों का दाम भी 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने किसानों को देश में सबसे ज़्यादा गन्ना मूल्य दिलाने का फैसला किया है।

19:13 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हुआ एक्सीडेंट

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि दुर्घटना में हरीश रावत को कोई नुकसान नहीं हुआ।

18:45 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिवाली पर ड्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली

दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक गर्भवती महिला शालिनी अपने पति और बच्चों के साथ मायके आई थी। इस दौरान महिला के पूर्व प्रेमी शैलेंद्र उर्फ आशू ने महिला पर हमला कर दिया। महिला को बचाने उसका पति आकाश भी आ गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया। तीनों के बीच हिंसक झड़प हुई। महिला, उसके बच्चे और आशू की मौत हो गई।

18:36 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लग्जरी कारों पर बंपर फायदा, 21 करोड़ की छूट

तमिलनाडु के चेन्नई में जैन समुदाय को राष्ट्रव्यापी जीतो पहल में 186 लक्जरी कारों पर 21.22 करोड़ रुपये की छूट मिली है। इस पर जीतो-एपेक्स के निदेशक और उप प्रभारी डी के जैन ने कहा कि हमने ऑडी और बीएमडब्ल्यू के साथ थोक कार खरीद सौदे में सफलतापूर्वक बातचीत की। 4,954,000 रुपये मूल्य की 186 कारें बेचीं और 2121 रुपये की बचत की, जिससे प्रति कार 11,000 रुपये की कमाई हुई।

17:31 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दीया-क्रिसमस वाले बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिवाली-क्रिसमस वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव और पूरे देश को बताना चाहता हूं कि घी का दीया जलाना इस बात का संकेत है कि प्राचीन काल में हमारा देश इतना समृद्ध था कि हर घर में घी का दीया जलाने की क्षमता थी। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। लेकिन पश्चिमी मानसिकता का प्रभाव देखिए, जो उन्हें दोषी महसूस कराता है। तो, जो कुछ हो रहा है, उससे भारतीय गठबंधन की मानसिकता बिल्कुल स्पष्ट हो गई है कि वे भारतीय संस्कृति, हिंदू धर्म और प्रजापति समाज की समृद्धि से नफरत करते हैं।

17:25 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ट्रेन में भारी भीड़, यहां गिरकर मरे दो यात्री

दिवाली और छठ के दौरान, मुंबई और महाराष्ट्र से जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। नाशिक में ट्रेन से गिरकर 2 यात्रियों की मौत की खबर भी आई थी। हालांकि इस मामले पर रेलवे ने कहा है कि जिन यात्रियों की मौत हुई है वो ट्रैन सर नही बल्कि रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग से हुई है और आगे की जांच की जा रही है। हालांकि नाशिक में भी उत्तर भारत और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने मिल रही है।

16:55 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार में बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत

बिहार में रविवार को बड़ी घटना घट गई है। सासाराम जिले के रोहतास के अवसानी नदी में बच्चे नहा रहे थे। गहरे पानी में जाने से 2 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की पहचान पीयूष कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई है।

16:28 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE:मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ निकालेगा मार्च

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में विपक्ष मार्च निकालेगा।

15:24 (IST) 19 Oct 2025

aj Ki Taaza Khabar LIVE: अयोध्या में दोनों डिप्टी सीएम नहीं लेगें भाग

दोनों डिप्टी सीएम दीपोत्सव में नहीं लेंगे भाग, दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोनों को दीपोत्सव में लेना था भाग, अपरिहार्य कारणों से दौरा हुआ रद्द।

14:20 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पंजाब में पराली जलाने के 241 मामले दर्ज

पंजाब में 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पराली जलाने के 241 मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें तरनतारन में सर्वाधिक 88 घटनाएं शामिल हैं. किसान सरकारी अपीलें नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका है. इन मामलों में 5.6 लाख रुपये का जुर्माना और 132 FIR भी दर्ज की गई हैं.

13:37 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मंत्री रीवाबा जडेजा का शानदार स्वागत

गुजरात की शिक्षा राज्य मंत्री बनने के बाद रीवाबा जडेजा के पहली बार घर पहुंचने पर उनका नजर उतरवा कर वेलकम किया गया. पति रविंद्र सिंह जडेजा एवं बेटी निध्याना ने उनका स्वागत किया. फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. स्वागत करने के बाद घर में प्रवेश से पहले उनकी नजर उतारी गई. मंत्री बनने के बाद पहली बार घर पर वेलकम करने के लिए उनके पति एवं फेमस भारतीय क्रिकेटर रविंद्र सिंह जडेजा और उनकी बेटी निध्याना घर के मेन गेट पर मौजूद थे. इस दौरान आतिशबाजी भी की गई.

12:35 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बसपा प्रमुख मायावती ने बुलाई अहम बैठक

बसपा प्रमुख मायावती ने अहम बैठक बुलाई है, जिसमें भतीजे आकाश आनंद भी पहुंचे. आकाश आनंद ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के विभिन्न राज्यों में बहुजन समाज पार्टी संगठन की जमीनी तैयारी और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने को लेकर समीक्षा की गई. मौजूदा समय में बदलते हालात को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए.

11:39 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा बयान

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा कहते हैं कि हम सभी ने तय किया कि दिवाली अपने मज़दूर भाई-बहनों के साथ मनाई जाए। कई मज़दूर भाई-बहन दिवाली मनाने के लिए अपने गांव जा चुके हैं, और कई अभी भी दिल्ली में हैं... आज सुबह से ही हम यहाँ निर्माण स्थल पर अपने मज़दूर भाई-बहनों और उनके परिवारों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, के साथ दिवाली मना रहे हैं। श्रम मंत्रालय द्वारा इस प्रकार का आयोजन बड़े पैमाने पर बार-बार किया जाएगा।

11:01 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आईपीएस अधिकारी के पति की जमानत याचिका खारिज

मुंबई की एक अदालत ने 7.42 करोड़ रुपये की ज़मीन धोखाधड़ी के मामले में आरोपी आईपीएस अधिकारी रश्मि करंदीकर के पति पुरुषोत्तम चव्हाण की मेडिकल ज़मानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने कहा कि उनकी बीमारियों का इलाज जेल और सरकारी अस्पतालों में हो सकता है. मजिस्ट्रेट अभिजीत आर सोलापुरे ने ज़मानत देने से इनकार करते हुए कहा किहालांकि दस्तावेजों में अभियुक्त की कुछ बीमारियां दिखाई गई हैं, लेकिन यह अदालत उन्हें इतनी गंभीर नहीं मानती कि उसे जमानत पर रिहा किया जाए.

10:20 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सीएम धामी ने महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है.

09:38 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: केरल का माकपा पार्षद चेन स्नैचिंग में गिरफ्तार

केरल के कन्नूर जिले के कुथुपरम्बा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षद को बुजुर्ग महिला से चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम पीपी राजेश है, जो नगर पालिकाके चौथे वार्ड के पार्षद भी हैं. राजेश पर घर में घुसकर 77 साल की बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोप है.

09:20 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: शामली एनकाउंटर पर SP का बड़ा बयान

शामली में हुए एनकाउंटर पर एसी नरेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि नफीस एक स्थानीय हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दक्षिण भारत में 34 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. वह लगभग 25 वर्षों से अपराधों में शामिल था. वह जिले में तीन मामलों में वांछित था और पहले आईएसआई के लिए काम कर चुका था, नकली नोटों का कारोबार करता था.

उस पर 1 लाख रुपये का इनाम था. धनतेरस की पूर्व संध्या पर नफीस ने पुलिस पर गोलियां चलाने के बाद भागने का प्रयास किया. पीछा करने और गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. इस घटना से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर काफी अंकुश लगने की उम्मीद है.

08:55 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अयोध्या में टूटेगा दीपोत्सव का रिकॉर्ड

आज देशभर में छोटी दिवाली मनाई जाएगी. अयोध्या में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान 28 लाख, 11 हजार 101 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

08:29 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इजरायल के प्रधानमंत्री लड़ेंगे अगला चुनाव

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले साल नवंबर 2026 में होने वाले संसदीय चुनावों में फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. उन्हें उम्मीद है कि वे जीतेंगे। नेतन्याहू ने दिसंबर 2022 में पद ग्रहण किया और तब से वे एक दक्षिणपंथी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं. वे चुनाव को नवंबर से पहले जून 2026 में ही कराने की योजना भी बना रहे हैं. अगले साल Netanyahu 76 वर्ष के हो जाएंगे. उन्होंने पहले भी 1996-1999 और 2009-2021 के बीच प्रधानमंत्री का पद कई बार संभाला है.

08:05 (IST) 19 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राफाह बॉर्डर को नहीं खोलेगा इजरायल

फिलीस्तीनी दूतावास ने मिस्त्र के अधिकारियों से बात करके 20 अक्टूबर से राफाह बॉर्डर को खोलने का ऐलान किया था, लेकिन इजरायल ने अपनी साइड से बॉर्डर को खोलने से मना कर दिया है. इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा क्रॉसिंग को अगली सूचना तक बंद रखने का आदेश दिया. यह आदेश काहिरा स्थित फ़िलिस्तीनी दूतावास द्वारा सोमवार 20 अक्टूबर को इस क्रॉसिंग को फिर से खोलने की घोषणा के तुरंत बाद दिया गया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने निर्देश दिया है कि राफा सीमा क्रॉसिंग अगली सूचना तक नहीं खुलेगी. हमास द्वारा मृत बंधकों की वापसी और सहमत रूपरेखा के कार्यान्वयन में अपनी भूमिका निभाने के तरीके के अनुसार इसे खोलने पर विचार किया जाएगा.

Aaj ki Taaza Khabar Live News Update: नमस्कार, आज 19 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को छोटी दिवाली है और देशभर में त्योहार की धूम है. वहीं आज की प्रमुख खबर की बात करें तो गाजा शांति समझौते और सीजफायर के बावजूद इजरायल ने राफाह बॉर्डर को खोलने से इनकार कर दिया है, साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि वे नवंबर 2026 में होने वाले चुनाव में अगले प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी रहेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे.

दूसरी ओर, अयोध्या में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान 28 लाख 11 हजार 101 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola