Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राष्ट्रपति ट्रंप ने की पुतिन से बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट कर जानकारी दी कि मैं अभी राष्ट्रपति पुतिन से बात कर रहा हूं। बातचीत जारी है, एक लंबी बातचीत और मैं राष्ट्रपति पुतिन की तरह, इसके समापन पर इसकी विषय-वस्तु की रिपोर्ट दूंगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कल बस्तर में 200 नक्सली करेंगे सरेंडर
छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 नक्सली 17 अक्टूबर को बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटेंगे। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि इसमें वरिष्ठ नक्सली भी शामिल हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद अहमद को मिली जमानत
अयोध्या गैंगरेप मामले में सपा नेता मोईद अहमद को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने मोईद अहमद की जमानत याचिका मंजूर की है। मोईद अहमद की पहली जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की थी। हालांकि पीड़िता और वादिनी की गवाही होने के बाद नए सिरे से जमानत याचिका दाखिल करने की छूट भी दी थी। आरोपी की ओर से दलील दी गई वो 71 साल का है और उसे राजनीतिक कारणों से झूठा फंसाया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सीएम योगी कल छात्रों को देंगे 126 करोड़ रुपये
यूपी के सीएम योगी 17 अक्टूबर को छात्रों को छात्रवृत्ति बांटेंगे। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट शामिल रहेंगे। सीएम डीबीटी के माध्यम से करीब 5 लाख छात्रों के खाते में 126 करोड़ डालेंगे। इससे पहले चरण में 2.5 लाख छात्रों के खाते में 62.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हाईकोर्ट पहुंचे हेयरस्टाइलिश जावेद हबीब
धोखाधड़ी के मामले में जावेद हबीब और उनके बेटे इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे है। कोर्ट मामले में कल सुनवाई करेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पुलिस ने नशे में बच्ची पर तानी राइफल
यूपी के ललितपुर में सिपाही नशे में धुत सिपाही दिनेश अवस्थी ने सरकारी रायफल मासूम बच्ची पर तान दी। घटना ललितपुर के सुभाषपुरा के मतदान केंद्र का है। ललितपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के उपचुनाव के दौरान सिपाही की ड्यूटी लगी थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताई अपनी डिग्री
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज तारापुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कराया। सम्राट चौधरी ने अपनी शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार बताई है। सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर पहले ही विवाद हो चुका है प्रशांत किशोर इसको लेकर कई सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि Doctor of LITT (honorary) और PFC kamraj University दर्ज की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: नैनीताल में पुलिस का अलर्ट
त्योहारी सीजन को देखते हुए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इस दौरान प्रभावी शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में कार्य कर रही है। थाना पुलिस टीमों द्वारा अपने–अपने क्षेत्रों में स्थित बाजारों में सक्रिय होकर प्रभावी गस्त/पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस की बम डिस्पोजल स्क्वायड तथा डॉग स्क्वायड द्वारा भी सभी सार्वजनिक स्थलों, स्टेशन, पार्को, बाजार क्षेत्रों आदि में प्रभावी चेकिंग की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कनाड़ा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर फायरिंग हुई है। इससे पहले कैफे पर फायरिंग हो चुकी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गुजरात में भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियां मौके पर
पंचमहल में हालोल स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर हलोल, वडोदरा, गोधरा, कलोल समेत अन्य कंपनी के दमकल विभागों से सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसलिए आसपास की औद्योगिक इकाइयों से निजी दमकल टीमों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राजिंदर गुप्ता निर्विरोध बने राज्य सभा सदस्य
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध राज्य सभा मेंबरचुने गये हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ट्रेनों में अब कवर के साथ मिलेंगे कंबल
दिवाली से पहले भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में मिलने वाले कंबलों में बड़ा बदलाव किया है। अब कंबल पर कवर लगा हुआ मिलेगा। रेलवे इसकी शुरूआत राजस्थान की राजधानी जयुपर से करेगी। अभी इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मृतक एएसआई के परिजनों से मिले मनोहर लाल खट्टर
रोहतक में मनोहर लाल खट्टर ने मृतक एएसआई के परिजनों से की मुलाकात। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वाशन,मामले को जातिवाद का न दे रंग। दोनों पक्षो के साथ होगा न्याय।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: तेलंगाना सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
तेलंगाना सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने रेवंत रेड्डी सरकार की उस याचिका खारिज कर दिया है, जिसमें सरकार ने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसने पिछड़ी जातियों के आरक्षण को 50 फीसदी सीमा से ऊपर बढ़ाने के फैसले पर रोक लगाई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गुजरात में मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार कल होगा. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा. राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी राज्य मंत्रिमंडल के इस विस्तार में शामिल मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व समागम
श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व समागम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने दिल्ली जाएंगे. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पंजाब सरकार न्योता देगी मुख्यमंत्रियों को न्योता देने की जिम्मेदारी मंत्रियों की लगाई गई है.
मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारुचक बंगाल, असम और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे. मंत्री अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जाएंगे मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडिया छत्तीसगढ़ और झारखंड जाएंगे. मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पांडिचेरी जाएंगे.
मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाएंगे मंत्री बलजीत कौर और मोहिंदर भगत मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे. मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और डॉ रवजोत सिंह मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे.
मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया और संजीव अरोड़ा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बिहार SIR मामले की सुनवाई टली
बिहार SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई में प्रशांत भूषण ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि अब जांच के लिए समय बहुत कम है. ड्राफ्ट रोल्स में नए नाम हटाए गए हैं, लेकिन इन नए नामों का खुलासा नहीं किया गया है. कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम सूची प्रत्येक राजनीतिक दल और मतदान एजेंट के पास होनी चाहिए. प्रशांत भूषण ने फाइनल मतदाता सूची को वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाने की मांग की है.
चुनाव आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि कल तक का समय है, आप कैसे कह सकते हैं कि हम लिस्ट इसे जारी नहीं करेंगे? SC ने कहा कि आयोग अपनी जिम्मेदारी जानता है. नाम जोड़ने और हटाने के बाद आयोग को लिस्ट प्रकाशित करना ही होगा. ये मामला अभी बंद नहीं हुआ है. वहीं अब मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जैसलमेर बस हादसा पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान
जैसलमेर बस हादसा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने आर्थिक सहायता का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, 3 या अधिक मौत वाले परिवारों को 25-25 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख और अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पटना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
बिहार की राजधानी पटना की जिला अदालत को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे वकीलों, जजों और लोगों में हड़कंप मच गया. धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें आरडीएक्स विस्फोटक से कोर्ट को उड़ाने की बात कही गई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं हैं और कोर्ट को खाली करा लिया गया है. बता दें कि अप्रैल महीने में भी धमकी मिली थी और इस मामले में सितंबर 2025 में एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले जनवरी 2024 में पटना हाईकोर्ट को भी बम धमकी मिली थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराऊंगा
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा से कम से कम 20,000 वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाली हैं. मैंने नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी को हराया था. मैं इस बार उन्हें भवानीपुर विधानसभा से फिर से हराऊंगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ में 3 लाख के पटाखे जब्त
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में करीब 3 लाख रुपये के 1000 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए गए. लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी हसीब को गिरफ्तार भी किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली में वकील पर जानलेवा हमला
पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में वकील पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. वकील को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चश्मदीदों के मुताबिक, वकील पर करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरे हुए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को यह निर्णय लेने और घोषणा करने की अनुमति दी है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा. बार-बार की गई अनदेखी के बावजूद वे उन्हें बधाई संदेश भेजते रहते हैं. वित्तमंत्री की अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है. शर्म अल-शेख में गाजा शांति समझौता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए. ऑपरेशन सिंदूर पर उनके द्वारा किए गए दावों का खंडन नहीं किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इंदौर में 24 किन्नर हुए अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के इंदौर में किन्नर समुदाय के 24 लोग अज्ञात पदार्थ खाने से बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इंदौर में डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक घर में किन्नर समुदाय के लोग हंगामा कर रहे हैं. हमारे वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया था, जिससे कई लोग बीमार पड़ गए. तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गईं और 24 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: JNU में आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS) में आयोजित स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) के दौरान एक आपत्तिजनक और निंदनीय घटना सामने आई. बैठक के बीच वामपंथी गुट से जुड़े एक काउंसलर ने अत्यंत भेदभावपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के छात्र तथा एबीवीपी से जुड़े लोग जेएनयू में आने के योग्य नहीं हैं, इन्हें ऑडिटोरियम और इस कैंपस से बाहर निकाल फेंक देना चाहिए.
इस बयान के बाद जीबीएम का माहौल तनावपूर्ण हो गया. जब एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया और अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने की कोशिश की, तो वामपंथी छात्रों ने उन पर हमला कर दिया. इस हिंसा में कई छात्र घायल हो गए, जिनमें महिला छात्राएं भी शामिल हैं. वामपंथी गुटों द्वारा महिला छात्राओं पर हमला अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है. इस तरह की हरकतें एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज आंध्र प्रदेश दौरे पर जाएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. इसके बाद कुरनूल में 13,430 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. PM मोदी कुरनूल में सुपर GST सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: इजिप्ट और भारत के विदेश मंत्रियों की होगी मुलाकात
इजिप्ट के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती आज दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे. यह बैठक फर्स्ट इंडिया-इजिप्ट स्ट्रेटेजिक डायलॉग के तहत हो रही है, जिसमें दोनों देश आपसी साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.
दोनों देशों के मंत्री द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे. जयशंकर और अब्देलाती के बीच मध्य‑पूर्व की मौजूदा स्थिति, विशेषकर गाजा शांति प्रक्रिया और मानवीय राहत प्रयासों पर भी विचार‑विमर्श होने की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: भारत दौरे पर पहुंचीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री
श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिणी अमरसुरिया आज तड़के 2 दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं. ये यात्रा उनकी चीन की आधिकारिक यात्रा के तुरंत बाद हो रही है, जिससे यह क्षेत्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्रम के रूप में देखा जा रहा है.
अपने भारत के पहले दिन आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री हारिनी की विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात प्रस्तावित है. दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और समुद्री साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं प्रधानमंत्री हारिनी आज दोपहर 12 बजे हिंदू कॉलेज जाएंगी, जहां वे सम्मान समारोह को संबोधित करेंगी. 17 अक्टूबर को वे प्रधानमंत्री हारिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हमास और मृतकों के शव सौंपेगा आज
गाजा में शांति समझौता लागू हो चुका है और गाजा में शांति की स्थापना के प्रयास भी शुरू हो चुके हैं. राहत सामग्री के ट्रक गाजा के लोगों की मदद करने के लिए पहुंच गए हैं. इजरायल ने फिलीस्तीनी बंधकों को रिहा कर दिया है और अपनी सेना वापस बुला ली है, वहीं हमास ने भी इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है और मृतक बंधकों के शव लौटा दिए हैं. आज 2 और मृतकों के शव इजरायली सेना को सौंपे जाएंगे.
News Update: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो गाजा शांति समझौते के बाद हमास इजरायली बंधकों को छोड़ रहा है और मृतकों के शव लौटा रहा है. आज 2 और बंधकों के शव इजरायली सेना को सौंपे जाएंगे.
वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा करेंगे. दूसरी ओर, श्रीलंका की प्रधानमंत्री आज हरिनी अमरसूर्या 2 दिन की यात्रा पर भारत पहुंची हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है और उनका राजधानी दिल्ली से खास कनेक्शन भी है.
इसके अलावा आज 16 अक्टूबर दिन गुरुवार की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
5 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
6 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
6 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
7 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
8 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
8 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
8 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines