हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: उन्नाव: डंपर-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 6 की मौत, मृतकों में 5 महिलाएं शामिल

Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से (मेरठ) को पूर्वी हिस्से (प्रयागराज) से जोड़ता है. इसके शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा

विज्ञापन

Live Updates

23:46 (IST) 29 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: युवाओं को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए- केंद्रीय मंत्री

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: राजपुरा, पंजाब | पंजाब के राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "...युवाओं को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए... ऐसी घटनाओं में शामिल होने का नतीजा हमेशा बुरा ही होगा..."

23:36 (IST) 29 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: धार में सड़क हादसे में 10 से 15 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: धार, मध्य प्रदेश: एक पिकअप गाड़ी के पलटने की घटना पर, ज़िला भोज अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. छत्रपाल सिंह चौहान ने कहा, "एक पिकअप गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। उसमें करीब 35 लोग सवार थे। सभी मरीज़ यहाँ पहुँच गए हैं। 10 से 15 लोगों की मौत हो गई है... 8 से 10 मरीज़ों की हालत बहुत गंभीर है..."

23:35 (IST) 29 Apr 2026

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल, यानी 30 अप्रैल 2026 को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के विस्तार को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन, जो पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलती थी, अब जम्मू तवी तक चलेगी; इस तरह देश की सबसे आधुनिक ट्रेन सीधे J&K के सबसे बड़े शहर और रेलवे हब तक पहुँच जाएगी।

हरी झंडी दिखाने के बाद, रेल मंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर बनी दो सबसे शानदार इंजीनियरिंग संरचनाओं—अंजी पुल और चिनाब पुल—का निरीक्षण करेंगे।

blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560">

Union Minister for Railways Ashwini Vaishnaw will flag off the extended Srinagar-Katra Vande Bharat Express service from Jammu Tawi Railway Station tomorrow, i.e. on 30th April 2026. The train, which previously operated from Srinagar up to Shri Mata Vaishno Devi Katra, will now…

— ANI (@ANI) April 29, 2026

14:45 (IST) 29 Apr 2026

कोटा स्थित सिटी मॉल के गेमिंग जोन में लगी आग, बंद कराया मॉल

राजस्थान के कोटा स्थित सिटी मॉल में आज दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन में शॉर्ट सर्किट की वजह से शुरू हुई. धुएं का गुबार उठते ही मॉल को तुरंत खाली कराया गया और गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रशासन अब मॉल के फायर सेफ्टी उपकरणों और एनओसी की जांच कर रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल मॉल को बंद कर दिया गया है.

14:41 (IST) 29 Apr 2026

'पुडुचेरी-असम में लौटेंगे, बंगाल-तमिलनाडु में सरकार बनाएंगे'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हम पुडुचेरी और असम में तो अपनी सरकार बरकरार रखेंगे ही, साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाएंगे. हम इस चुनाव में अपना वोट शेयर बढ़ाएंगे और केरल में अधिक सीटें जीतेंगे या अपना खाता बड़े पैमाने पर खोलेंगे. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की लोकप्रियता बढ़ रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का विश्वास और भरोसा भी बढ़ रहा है, राहुल गांधी परिवार (कांग्रेस पार्टी), ममता बनर्जी परिवार (तृणमूल कांग्रेस) या स्टालिन परिवार (डीएमके) के नेतृत्व वाली भ्रष्ट और अक्षम सरकारों का स्पष्ट विकल्प है. ये सभी सरकारें अपने परिवारों द्वारा चलाई जा रही निजी लिमिटेड कंपनियां हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी और हमारे मित्र जैसे मजबूत, जन-प्रेरित और मजदूर-प्रेरित संगठन के सामने खड़ी हैं."

14:08 (IST) 29 Apr 2026

उन्नाव: डंपर-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में 6 की मौत, मृतकों में 5 महिलाएं शामिल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. यह भीषण दुर्घटना बिहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर-सुमेरपुर गांव के पास हुई, जहां बोलेरो और एक डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खंती में जा गिरे, इस हादसे में 5 महिलाओं समेत छह लोगों की जान गई है. तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य ने अस्पताल ले जाते समय और इलाज के दौरान दम तोड़ा. पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

13:48 (IST) 29 Apr 2026

महोबा BJP जिलाध्यक्ष और दीपाली तिवारी के बीच हुआ समझौता

महोबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के भीतर पिछले कई दिनों से चल रहे आरोप प्रत्यारोप और विश्व का आखिरकार अंत हो गया है. जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर उनकी ही पार्टी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद उपजा विवाद, प्रदेश स्तरीय जांच समिति के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है. दिलचस्प बात यह है कि तीन बार अपना रुख बदलने वाली दीपाली तिवारी ने अब स्पष्ट कर दिया है कि उनके और जिलाध्यक्ष के बीच कोई मतभेद नहीं है और जो कुछ भी हुआ वह भ्रम के कारण था.

13:07 (IST) 29 Apr 2026

गंगा एक्सप्रेस वे विकास की नई लाइफलाइन: पीएम मोदी

पीएम ने गंगा एक्सप्रेस वे को यूपी के विकास की 'नई लाइफलाइन' बताया. उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यह मार्ग न केवल शहरों को जोड़ेगा, बल्कि संगम (प्रयागराज) और बाबा विश्वनाथ (काशी) के बीच की दूरी को भी कुछ ही घंटों में समेट देगा.

13:02 (IST) 29 Apr 2026

उत्तरप्रदेश में भारी निवेश आएगा

पीएम ने कहा कि "डबल इंजन" की सरकार ने राज्य में एक्सप्रेसवे का ऐसा जाल बिछाया है कि आज भारत के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60% हिस्सेदारी अकेले उत्तर प्रदेश की होने जा रही है. एक्सप्रेसवे के किनारे करीब 2,635 हेक्टेयर में मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे भारी निवेश आएगा. प्रयागराज और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन को नई गति मिलेगी. बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी.

13:00 (IST) 29 Apr 2026

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "कल ही गुजरात नगर निगम, नगर परिषद, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित किए गए और भाजपा ने 80 से 85 प्रतिशत नगर पालिकाओं और पंचायतों में जीत हासिल की है।"

12:59 (IST) 29 Apr 2026

विपक्षी दलों ने हमेशा विकास योजनाओं को रोकने की कोशिश की

पीएम ने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा विकास योजनाओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन "डबल इंजन" की सरकार ने संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है. पीएम ने इसे "नए सपनों का गेटवे" बताया और कहा कि यह देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट पीपीपी प्रोजेक्ट्स में से एक है.

12:58 (IST) 29 Apr 2026

किसानों की उपज बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचेगी

पीएम मोदी के कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे विकसित होंगे, जिससे किसानों की उपज बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचेगी और उनकी आय बढ़ेगी।

12:55 (IST) 29 Apr 2026

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर बोले PM मोदी, इसे मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरदोई पहुंचकर 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया. हरदोई के मल्लावां में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा.

12:47 (IST) 29 Apr 2026

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से निपटने के लिए विशेष न्यायिक निर्देश जारी करने की मांग वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने स्पष्ट किया कि नफरत भरी भाषण करने वालों के खिलाफ देश में प्रभावी कानूनों की कोई कमी नहीं है. अदालत के अनुसार, समस्या कानून के अभाव की नहीं बल्कि उनके प्रभावी कार्यान्वयन की है.

पीठ ने कहा कि नए अपराध तय करना या कानून बनाना संसद का कार्यक्षेत्र है, जिसमें न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकता. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत मजिस्ट्रेट के पास पर्याप्त शक्तियां हैं. अदालत ने विषय को केंद्र सरकार के विचारार्थ छोड़ते हुए सभी अवमानना याचिकाएं भी समाप्त कर दी हैं.

12:30 (IST) 29 Apr 2026

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: ISI का ड्रोन हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 9 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. यह मॉड्यूल बांग्लादेश में बैठे मास्टरमाइंड शहबाज अंसारी के इशारे पर काम कर रहा था. पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार भेजे गए 23 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें जिगना और ग्लोक जैसी विदेशी पिस्तौलें शामिल हैं. जांच में पता चला कि हथियारों की यह खेप कुख्यात गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को सप्लाई होनी थी. पुलिस ने गिरोह के पास से बिहार के मुंगेर में बने अवैध हथियार भी जब्त किए हैं. पकड़े गए आरोपी सीधे पाकिस्तानी सप्लायरों के संपर्क में थे, जिससे सीमा पार हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है.

11:18 (IST) 29 Apr 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: महागुन मायवुड्स में फिर अटकी लिफ्ट, 10 मिनट तक फंसे रहे तीन लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित इस सोसायटी में बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बीच फ्लोर पर ही अटक गई, जिसमें तीन लोग करीब 10 मिनट तक फंसे रहे. अंदर फंसे निवासियों ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उनकी परेशानी साफ देखी जा सकती है. इस घटना से सोसायटी के लोगों में भारी आक्रोश है. निवासियों का कहना है कि बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं के बावजूद प्रबंधन सुरक्षा और बैकअप को लेकर लापरवाह बना हुआ है, जिससे किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है.

10:03 (IST) 29 Apr 2026

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की शरण में पीएम मोदी, 'त्रिशूल और डमरू' के साथ दिखी अटूट आस्था

अपने दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया. पूजा अर्चना के बाद, पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में 'त्रिशूल' उठाकर और 'डमरू' बजाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया, जिससे पूरा परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा. प्रधानमंत्री का यह आध्यात्मिक स्वरूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने वाराणसी के लिए ₹6,350 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी, जिसमें अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाना और गंगा पर नए रेल-सड़क पुल का शिलान्यास शामिल है.

09:11 (IST) 29 Apr 2026

महाराष्ट्र में बढ़ती गर्मी का असर, हीटस्ट्रोक के 39 मामले दर्ज, 1 संदिग्ध मौत

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। 1 मार्च से 20 अप्रैल 2026 के बीच जारी हेल्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हीटस्ट्रोक यानी लू के कुल 39 मामले सामने आए हैं, जबकि एक संदिग्ध मौत भी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान राज्यभर के अस्पतालों में कुल 3 लाख 34 हजार 468 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सिर्फ हालिया दिन में ही हीटस्ट्रोक के 8 नए मामले सामने आए हैं।

08:33 (IST) 29 Apr 2026

दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर, BJP की जीत लगभग तय

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज दोपहर 2 बजे मतदान होगा. आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने और उम्मीदवार न उतारने के कारण BJP के प्रत्याशी प्रवेश वाही की मेयर पद पर जीत निश्चित मानी जा रही है. BJP ने डिप्टी मेयर के लिए मोनिका पंत को मैदान में उतारा है. हालांकि, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिससे मुकाबला तकनीकी रूप से बना हुआ है. बहुमत का आंकड़ा BJP के पक्ष में होने के कारण आज शाम तक दिल्ली नगर निगम की कमान भाजपा के हाथों में आने की पूरी संभावना है.

08:31 (IST) 29 Apr 2026

ईरान की अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी प्रतिबंधों का गहरा असर

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के अनुसार, प्रतिबंधों ने ईरान के शैडो बैंकिंग, क्रिप्टोकरेंसी और तेल व्यापार (टीपॉट रिफाइनरी) नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। तेहरान में मुद्रास्फीति दोगुनी हो गई है और मुद्रा का मूल्य गिर गया है। खार्ग द्वीप के स्टोरेज भरने के कारण ईरान को तेल उत्पादन घटाना पड़ सकता है, जिससे उसे हर दिन $170 मिलियन का घाटा होगा।

08:12 (IST) 29 Apr 2026

क्यूबा पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी? अमेरिकी सीनेट ने दी ट्रंप को मंजूरी

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप को क्यूबा पर सैन्य हमले की संभावित अनुमति दे दी है। विपक्ष द्वारा हमले को रोकने के लिए लाया गया प्रस्ताव 51-47 के अंतर से गिर गया। खुफिया रिपोर्ट्स में क्यूबा पर रूस और चीन के साथ सैन्य साठगांठ के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद ट्रंप ने क्यूबा को 'क्षेत्रीय खतरा' घोषित किया है।

08:12 (IST) 29 Apr 2026

पाकिस्तान की नई चाल: ईरान के लिए खोले 6 लैंड कॉरिडोर

अमेरिकी नाकाबंदी के बीच ईरान का विश्वास जीतने के लिए पाकिस्तान ने 6 व्यापारिक लैंड कॉरिडोर खोल दिए हैं। इसके माध्यम से कराची और ग्वादर बंदरगाहों पर फंसे 3,000 से अधिक कंटेनरों को सड़क मार्ग से ईरान भेजा जा रहा है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz) में समुद्री व्यापार ठप होने के बाद, पाकिस्तान के ये जमीनी रास्ते ईरान को बड़ी आर्थिक राहत पहुंचा सकते हैं।

07:20 (IST) 29 Apr 2026

तरबूज कांड में अपडेट, फूड पॉइज़निंग की वजह से हुई मौत

मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को ‘तरबूज-बिरयानी कांड’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मौत से पहले परिवार ने एक पार्टी में बिरयानी और फिर देर रात तरबूज का सेवन किया था. प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि परिवार के चारों सदस्यों की मौत फूड पॉइज़निंग की वजह से हुई है. मौत के पीछे के सटीक जहरीले तत्व या संक्रमण का पता लगाने के लिए विसरा और खाने के नमूनों को कालिना फॉरेंसिक लेबोरेटरी भेजा गया है. रिपोर्ट यह स्पष्ट करेगी कि क्या यह तरबूज में मौजूद अत्यधिक कीटनाशक, कृत्रिम रंग या खराब भंडारण की वजह से फैला कोई बैक्टीरिया था.

07:08 (IST) 29 Apr 2026

ऊना धर्म संसद से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट आज ऊना धर्म संसद से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा, जिनमें Hate Speech पर कार्रवाई की मांग की गई थी. यह मामला यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यक्रमों में कथित भड़काऊ भाषणों और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं से जुड़ा है. याचिकाकर्ताओं ने पुलिस और राज्य सरकारों से ऐसे भाषणों पर सख्त कदम उठाने की मांग की थी. यह फैसला Hate Speech पर सुप्रीम कोर्ट के व्यापक रुख और आगे की कानूनी दिशा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar 29 April LIVE: आज 29 अप्रैल दिन बुधवार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें कोलकाता, हावड़ा, और 24 परगना जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से (मेरठ) को पूर्वी हिस्से (प्रयागराज) से जोड़ता है. इसके शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, आज पूरे भारत और दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जा रहा है. गोवा के मारगाओ स्थित रवींद्र भवन में ‘भारतीय लोक और जनजातीय नृत्य’ की एक भव्य प्रस्तुति आयोजित की जा रही है. इसमें महाराष्ट्र के लेझिम, पंजाब के भांगड़ा और गुजरात के गरबा जैसे विभिन्न लोक नृत्यों का प्रदर्शन होगा.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola