UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी, कैंडिडेट यहां देखें पूरी जानकारी

UPPSC New Exam Dates: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों के लिए परीक्षा की तारीख बदल दी गई थी, जिसके लिए अब नया शेड्यूल जारी किया गया है। जानिए अब किस तारीख में परीक्षा होगी?

UPPSC New Exam Dates

सांकेतिक तस्वीर

UPPSC New Exam Dates: असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया था। जिसके बाद से कैंडिडेट नई तारीखों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। क्योंकि असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ साथ टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती की लिखित परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। TGT की परीक्षा 14 और 15 मई 2025 और PGT की परीक्षा 20 और 21 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। जानिए परीक्षा से जुड़ा ताजा अपडेट कहां पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

नई तारीखों का ऐलान

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव पर नया अपडेट सामने आया है। टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तारीख भी बदल गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन के लिए अब लिखित परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा टीजीटी की परीक्षा 14 व 15 मई और पीजीटी की परीक्षा 20 व 21 जून 2025 को कराई जाएगी।

विज्ञापन

UPPSC New Exam Dates

विज्ञापन

किस पोस्ट पर कितनी नौकरियां?

सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1017 पदों के आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) के लिए 3539 पदों पर भर्तियां निकाली गईं। वहीं, प्रवक्ता (PGT) के लिए 624 पदों के लिए परीक्षा होनी है। जिसमें सिस्टेंट प्रोफेसर के लिए करीब एक लाख और टीजीटी-पीजीटी के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। कैंडिडेट्स परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षाएं प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और आगरा के मंडल मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी। पहले असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 9 और 10 फरवरी को होनी थी। आपको बता दें कि तारीखों में बदलाव का एक कारण महाकुंभ भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ