HP TET Exam Result 2025 Out : hpbose.org पर जारी हुआ र‍िजल्‍ट, ऐसे डाउनलोड करें स्‍कोरकार्ड

HP TET November exam result 2025: अपना रिजल्ट चेक करने के ल‍िए उम्‍मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा. यहां स्‍टेप बाय स्‍टेप जान‍िये क‍ि आप अपना HP TET नवंबर स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

sarkari result

HP TET का पर‍िणाम जारी कर द‍िया गया है. यहां चेक करें

विज्ञापन

HP TET Exam Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2025 के पर‍िणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. HP TET नवंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर जैसी जानकारी डालनी होगी. उम्मीदवार HP TET नवंबर 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. बता दें क‍ि HP TET की परीक्षा 2 से 16 नवंबर 2025 तक हुई थी.

HP TET क्वालिफाई करने के ल‍िए क‍ितने मार्क्स चाह‍िए ?

टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे. जनरल कैटेगरी के लिए, पासिंग स्कोर 60% (150 में से लगभग 90) है. आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए, पासिंग स्कोर 55% (150 में से लगभग 82.5) है. जो उम्मीदवार इन अंकों के बराबर या उससे ज्‍यादा स्कोर करते हैं, वे क्वालिफाई माने जाएंगे और उन्हें HP TET एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट मिलेगा.

विज्ञापन

HP TET November 2025 scorecard PDF कैसे डाउनलोड करें ?

  • ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • ‘HP TET नवंबर 2025 रिजल्ट’ के लिंक पर जाएं.
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य डिटेल्स डालें.
  • HP TET नवंबर 2024 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए HP TET नवंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें.

अगर आप हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और टीचर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको ये परीक्षा (HP TET) पास करना होगा. यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैल‍िड होता है. सरकारी स्कूलों और कुछ प्राइवेट स्कूलों में एप्लीकेशन फाइल करने के लिए जरूरी है. जो उम्मीदवार एग्जाम में फेल हो जाते हैं, वे अगले TET सेशन में ही टेस्ट दे सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ