Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

नौकरी

IBPS PO Prelims result 2022: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS PO Prelims result 2022: भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) ने 3 नवंबर को योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी किए। स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Nov 5, 2022 12:47
IBPS PO Prelims result 2022
IBPS PO Prelims result 2022

IBPS PO Prelims result 2022: भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS) ने 3 नवंबर को योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी किए। स्कोरकार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर प्रारंभिक परीक्षा के स्कोर चेक कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परिणाम 2 नवंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। योग्य उम्मीदवार अब नवंबर में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।

---विज्ञापन---

IBPS PO Prelims Result 2022 Direct to check Scorecard 

IBPS PO Prelims result 2022: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 6432 रिक्त पदों को भरा जाना है। प्रत्येक उम्मीदवार को आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा की प्रत्येक परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त करने और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए न्यूनतम कुल स्कोर प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

---विज्ञापन---

इंटरव्यू के लिए आवंटित कुल अंक 100 हैं। इंटरव्यू में न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत से कम नहीं होंगे। (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत) है।

First published on: Nov 05, 2022 12:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.