DRDO recruitment 2023: डीआरडीओ में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
DRDO recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 55 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान परियोजना वैज्ञानिकों की 55 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ‘एफ’ के लिए उम्मीदवार की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ‘ई’ के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ‘डी’ के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ‘सी’ के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ‘बी’ के लिए उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: