CBSE Class 12th Result LIVE Update: बिना APAAR आईडी डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट?
बिना APAAR ID के भी डिजिलॉकर (DigiLocker) से रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। डिजिलॉकर ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के पास यह आईडी नहीं है, वे '6-Digit Security PIN' का उपयोग करके अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं।
यहां इसका पूरा प्रोसेस दिया गया है-
बिना APAAR ID रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
स्टेप 1: आधिकारिक लिंक पर जाएं
सबसे पहले डिजिलॉकर की विशेष सीबीएसई सेवाओं वाली वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएं।
स्टेप 2: अकाउंट एक्टिवेशन (Get Started)
वहां 'Get Started with Account Confirmation' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: क्लास और स्कूल कोड चुनें
अपनी कक्षा (12th) का चयन करें और अपना School Code व Roll Number दर्ज करें।
स्टेप 4: सिक्योरिटी पिन (Security PIN) दर्ज करें
सबसे महत्वपूर्ण स्टेप यही है। आपको 6 अंकों का वह Security PIN डालना होगा जो सीबीएसई ने आपके स्कूल को पहले ही भेज दिया है।
नोट: यदि आपको पिन नहीं पता है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
स्टेप 5: मोबाइल नंबर और OTP
अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। इसे सबमिट करते ही आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें
लॉग इन करने के बाद 'Issued Documents' सेक्शन में जाएं। वहां आपको 'Class XII Marksheet' का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।