पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है, जब गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया. चीमा ने कहा कि इस आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और पकड़े गए व्यक्ति की कांग्रेस के विभिन्न बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब जानता है कि जब राज्य में अकाली दल-भाजपा का राज था या कांग्रेस पार्टी का राज रहा, उस समय पंजाब में नशों की बाढ़ बहाई गई. आज लगातार ऐसे कई लोग पकड़े जा रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से संबंध रहा है. चीमा ने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाली ये पार्टियां आज बिलबिला रही हैं..
चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है. नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जा रहा है, सरकार उसका इलाज करके उसे ठीक कर रही है.
वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि हमारी इस सफलता को पंजाब के लोग भरपूर समर्थन दे रहे हैं और यह आज पंजाब में एक जन आंदोलन बन गई है. लाखों लोग पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से नशों का पूरी तरह खात्मा करने पर लगी हुई है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
7 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
9 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
9 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
11 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
13 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
14 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines