आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को संघर्ष और जनसमर्थन और मजबूत होता दिखा. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 6 दिवसीय पदयात्रा सोमवार सुबह जे.आर. पैलेस, अंबेडकर पार्क के पास, सीआरपीएफ के सामने, मुरादाबाद रोड, रामपुर से शुरू हुई. पदयात्रा जैसे ही मुरादाबाद के दलपतपुर पहुंची, मुरादाबाद की जनता ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया, मुरादाबाद की सीमा में प्रवेश करते ही जहां से भी पदयात्रा गुजरी, उसे जनता का अपार जनसमर्थन मिला. यह पदयात्रा एसआईआर के नाम पर भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी वोटों की चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने, गरीब-दलित-पिछड़े-अल्पसंख्यकों को वोट के अधिकार से वंचित करने और संविधान को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ जनता को सचेत करने का अभियान है.
पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी की जा रही है. संजय सिंह ने कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जनता की सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत को कमजोर करने के लिए एसआईआर को हथियार बनाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर गांव और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी.
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक चुनाव या एक सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि अगर आज वोट पर हमला सफल हो गया, तो कल जनता की आवाज़ हमेशा के लिए दबा दी जाएगी. इसलिए आम आदमी पार्टी जनता को इस लड़ाई का पहरेदार बना रही है, ताकि कोई भी सरकार संविधान और मताधिकार के साथ खिलवाड़ न कर सके.
संजय सिंह ने कहा कि आज देश में गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है. बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की परेशानी, स्कूलों और अस्पतालों की बदहाली जैसे सवालों से भागकर नफरत और डर की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी नफरत नहीं, अधिकार और काम की राजनीति करती है और सत्ता में आने पर सबसे पहले शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देगी.
बताते चलें कि पदयात्रा का दूसरा दिन विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करता हुआ आगे बढ़ा. यह पदयात्रा शाम को इंशा गार्डन, चमोरा, रेलवे फाटक के पास, दलपतपुर, मुरादाबाद पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया.
पदयात्रा के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
8 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
10 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
12 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
12 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
14 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
16 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
17 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines