Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 के राष्ट्रीय फाइनल में आईआईटी कानपुर बना विजेता

एनटीपीसी ने नोएडा स्थित एनटीपीसी पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (पीएमआई) में 19 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 के राष्ट्रीय फाइनल का सफलतापूर्वक आयोजन किया. फाइनल मुकाबले में देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों आई.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Dec 21, 2025 16:44

आईआईटी कानपुर की टीम, जिसमें आदित्य पाधी और स्पर्श प्रदीप जैन शामिल थे, ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का खिताब जीत लिया और 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की. आईआईएम लखनऊ के प्रशांत सिंह चौहान और निश्च य शोपूरकर ने प्रथम उपविजेता स्थान हासिल करते हुए 60,000 रुपये की पुरस्कार राशि जीती, जबकि आईआईएम कोलकाता के कुमार कीर्ति और शिवदर्शन एस द्वितीय उपविजेता रहे और उन्हें 40,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

इस अवसर पर श्री अनिल कुमार जाडली, निदेशक (मानव संसाधन), एनटीपीसी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉन क्विज ने वर्षों से देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा मस्तिष्कों की भागीदारी को आकर्षित किया है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्विज एक प्रतिष्ठित बौद्धिक मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो ज्ञान, उत्कृष्टता और एनटीपीसी तथा भारत के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सार्थक सहभागिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करता है.

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 में देशभर से व्यापक भागीदारी देखने को मिली, जिसे एक सुव्यवस्थित मल्टी-सिटी फॉर्मेट के माध्यम से आयोजित किया गया. 22 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 के बीच रांची, रायपुर, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, पटना, हैदराबाद, चेन्नई और नोएडा सहित प्रमुख शहरों में आयोजित क्षेत्रीय राउंड्स में कुल 639 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का समापन 18 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय सेमीफाइनल और उसके बाद 19 दिसंबर 2025 को पीएमआई में आयोजित राष्ट्रीय फाइनल के साथ हुआ.

इलेक्ट्रॉन क्विज़, एनटीपीसी की प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य छात्रों में बौद्धिक जिज्ञासा और विश्लेषणात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक जगत के साथ संगठन के जुड़ाव को मजबूत करना है.

---विज्ञापन---

एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उपयोगिता कंपनी है, जो देश की कुल विद्युत आवश्यकताओं का लगभग एक-चौथाई योगदान देती है. कंपनी की स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है. भारत के नेट जीरो लक्ष्यों के अनुरूप, एनटीपीसी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. थर्मल, जलविद्युत, सौर और पवन ऊर्जा सहित विविध उत्पादन पोर्टफोलियो के साथ, एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और सतत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए समर्पित है.

एनटीपीसी ने नोएडा के पावर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में इलेक्ट्रॉन क्विज 2025 का राष्ट्रीय फाइनल आयोजित किया, जिसमें आईआईटी कानपुर की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया और 1 लाख रुपये पुरस्कार जीते. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में इंजीनियरिंग व प्रबंधन संस्थानों ने भाग लिया, जिससे छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता और ज्ञान को प्रोत्साहन मिला.

First published on: Dec 21, 2025 04:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.