Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Information

NMIA की बढ़ी ताकत, FedEx का ऑटोमेटेड हब करेगा तेज और भरोसेमंद डिलीवरी

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर FedEx ने 2,500 करोड़ रुपये के ऑटोमेटेड एयर कार्गो हब की आधारशिला रखी. इस परियोजना से पश्चिमी भारत के व्यापार को मजबूती मिलेगी और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Feb 18, 2026 16:21

FedEx और Navi Mumbai International Airport (NMIA) ने आज नवी मुंबई में FedEx के अत्याधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटेड एयर कार्गो हब का शिलान्यास किया. यह परियोजना भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय व्यापार कॉरिडोर में लॉजिस्टिक्स क्षमता को बढ़ाएगी और पश्चिमी भारत को एक मजबूत व्यापारिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी.

FedEx इस परियोजना में करीब 2,500 करोड़ रुपये का दीर्घकालिक निवेश कर रही है. लगभग 3 लाख वर्ग फुट में बनने वाला यह कार्गो हब क्षेत्रीय स्तर पर माल के संग्रहण और वितरण का प्रमुख केंद्र होगा. यह परियोजना Adani Airport Holdings Ltd. (AAHL) के साथ मिलकर विकसित की जा रही है.

---विज्ञापन---

हब के शुरू होने के बाद लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, ट्रांसपोर्ट और अन्य सेवाओं में 6,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis, FedEx के प्रेसिडेंट और सीईओ राज सुब्रमण्यम, FedEx के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और AAHL के डायरेक्टर जीत आडानी मौजूद रहे.

---विज्ञापन---

जीत आडानी ने कहा कि यह परियोजना भारत की व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करेगी. नवी मुंबई एयरपोर्ट जवाहरलाल नेहरू पोर्ट और औद्योगिक कॉरिडोर के करीब है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.

FedEx की अध्यक्ष (MEISA) कामी विश्वनाथन ने कहा कि भारत की वैश्विक व्यापार में प्रतिस्पर्धा लॉजिस्टिक्स की गति और विश्वसनीयता पर निर्भर करेगी. यह नया हब ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवा देगा.

इस कार्गो हब में आधुनिक ऑटोमेटेड सॉर्टिंग सिस्टम, हाई-स्पीड स्क्रीनिंग टेक्नोलॉजी और विमान पार्किंग की विशेष व्यवस्था होगी. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान, दवाइयों और नाशवान उत्पादों जैसे समय-संवेदनशील क्षेत्रों को खास फायदा मिलेगा. MSME सेक्टर को भी निर्यात-आयात में आसानी होगी और लॉजिस्टिक्स लागत कम हो सकती है.

NMIA की कार्गो क्षमता पहले चरण में करीब 0.5 मिलियन मीट्रिक टन सालाना होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 3.25 मिलियन मीट्रिक टन तक किया जाएगा.

करीब तीन दशकों से भारत में काम कर रही FedEx के लिए यह हब उसकी मौजूदगी को और मजबूत करेगा, वहीं नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स और एविएशन गेटवे के रूप में उभरेगा.

First published on: Feb 18, 2026 04:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.