Skin Care Tips: आजकल बाहरी प्रदूषण के चलते बहुत से लोगों को त्वचा से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं, जैसे चेहरा रूखा लगना, पिंपल्स आना या त्वचा का ग्लो कम होना. ऐसे में चेहरे और स्किन की सही देखभाल करना बहुत जरूरी है. अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का एलो कांती जेल आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह जेल पूरी तरह से प्राकृतिक है और शुद्ध एलोवेरा से तैयार किया गया है, जो त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है. पतंजलि एलो कांती जेल बिना किसी रासायनिक पदार्थ के बनाया गया है.
इसमें पाए जाने वाले तत्व
पतंजलि का एलो कांती जेल में ऐलोवेरा, पपीता, गेंहू, नीम, अश्वगंधा, मंजिष्ठा जैसे आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं जिनमें एंथ्राकिनोन, पॉलीसैकराइड, विटामिन A, C, E, मिनरल्स, पपेन, कैरोटिनॉइड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लावोनॉइड्स, टैनिक एसिड, विथानोलाइड्स, एल्कलॉइड्स, स्टीरॉइडल लैक्टोन्स, रबरिजिन, एंथ्राकिनोन जैसे गुण पाए जाते हैं. जो प्राकृतिक तरीके से त्वचा की देखभाल करते हैं.
पतंजलि एलो कांती जेल के फायदे
- यह जेल गर्मी,जलन या सनबर्न में लगाने से तुरंत ठंडक प्रदान करता है.
- इसके रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा नर्म और ग्लोइंग बनती है.
- यह जेल रूखी और फटी त्वचा को हाइड्रेट करता है.
- इस जेल के प्राकृतिक गुणों से त्वचा की सफाई होती है और निखार आता है.
- इसमें कोई हानिकारक केमिकल नहीं है, इसलिए सभी प्रकार की त्वचा वाले लोग आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस तरह से करें इस्तेमाल
आप इस पतंजलि एलो कांती जेल को अपनी स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं फिर दस मिनट तक सूखने दें उसके पानी से त्वचा को धो लें. इस जेल को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं. यह जेल किसी भी फेस पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है.
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
6 days agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
7 days agoरणबीर और एन चंद्रशेखरन ने लॉन्च की गुरुदेवश्री राकेशजी की बायोग्राफी Beyond
9 days agoयूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश
9 days agoअनंत अंबानी न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त
11 days agoअदाणी ग्रुप के धामरा पोर्ट ने रचा इतिहास, देश का पहला मल्टीकार्गो पोर्ट
13 days agoयूपीआईटीएस: दुनिया के सामने योगी का रिपोर्ट कार्ड
14 days agoभारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच, फीड पर यूजर का कंट्रोल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines