Yamuna Expressway: टोल दरों में वृद्धि, दिल्ली से आगरा जाना हुआ महंगा, जानें ताजा टोल दरें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

नोएडाः दिल्ली से आगरा जाने वाले वाहल चालकों को अब अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी होगी, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। वाहन के हिसाब से 15 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से टोल बढ़ाया गया है। वाहन चालकों एक सितंबर से नई दरों के मुताबिक भुगतान करना होगा। बुधवार को यमुना प्राधिकरण की बैठक में इसकी घोषणा की गई।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) इस एक्सप्रेसवे का संचालन करता है। प्राधिकरण ने अपनी 74वीं बोर्ड बैठक के बाद बढ़ी टोल दरों की घोषणा की है। नई दरों के अनुसार कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दर 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है। YEIDA ने एक बयान में कहा कि हल्के कॉमर्शियल वाहन, हल्के माल वाहन या मिनी बसों के लिए इसे 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
वहीं बस या ट्रकों के लिए टोल दर 7.90 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई हैं। प्राधिकरण के अनुसार, तीन से छह एक्सल वाले वाहनों का टोल 12.05 रुपये प्रति किमी से बढ़ाकर 12.90 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। जबकि ज्यादा बड़े वाहनों का टोल 15.55 रुपये प्रति किलोमीटर से बदलकर 18.80 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। प्राधिकरण की ओर से कहा गया है कि एक्सप्रेसवे के रियायतकर्ता ने आईआईटी दिल्ली के सड़क सुरक्षा ऑडिट के सुझावों के अनुसार 130.54 करोड़ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजामों पर खर्च किए हैं। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरों में आखिरी बार 2021 में वृद्धि की गई थी।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जेपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को टोल दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया था, जिसको लेकर बुधवार को हुई प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में चर्चा हुई। चर्चा के बाद इस प्रस्ताव पर प्राधिकरण की ओर से मंजूरी दे दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर कई कार्य किए गए हैं। रोड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुल 22 सुधार कराए गए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: