---विज्ञापन---

देश angle-right

इस्तीफा देने वाले कौन हैं BJP विधायक टी राजा? कार्यकर्ताओं से जुड़ी है पद छोड़ने की वजह

Raja Singh Resignation: तेलंगाना के हिंदू फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा देना चर्चा का विषय बन गया है। शुक्रवार को इस्तीफा स्वीकार होने के बाद विधायक राजा सिंह ने इस्तीफा देने की पूरी वजह बताई है। पढ़िए रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Raja Singh Resignation: टी राजा सिंह तेलंगाना में गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। गत 30 जून को उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दिया था। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राजा सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस्तीफा देने की वजह बताई।

लिखा कि आज से ठीक 11 साल पहले मैंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। जनता की सेवा, देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए मैंने बीजेपी से जुड़ने का निर्णय लिया था। लगातार 3 बार टिकट देने पर राजा ने बीजेपी के पदाधिकारियों का आभार भी माना। आगे लिखा कि शायद मैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा दिल्ली तक नहीं पहुंचा सका। मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह निर्णय मैंने किसी पद, सत्ता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया है। मेरा जन्म हिंदुत्व की सेवा के लिए हुआ है, और मैं अंतिम सांस तक हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहूंगा।

---विज्ञापन---

राजा ने 2009 से शुरू की राजनीति

टी राजा सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में की थी। तेलुगु देशम पार्टी की तरफ से राजा को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में मंगलहाट से पार्षद का टिकट मिला। यह कांग्रेस का गढ़ था लेकिन राजा ने यहां जीत दर्ज की। साल 2014 में विधान सभा चुनाव से राजा सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। तब मुकेश गौड़ को हराकर गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इसके बाद 2018 में तेलंगाना विधानसभा के लिए उसी सीट से विधायक बने।

---विज्ञापन---

दर्ज हैं 83 मामले

टी राजा सिंह का जन्म 15 अप्रैल 1977 को तेलंगाना के गोशामहल में हुआ था। उनकी शादी उषा से हुई है। उनके 3 बेटे और 1 बेटी है। साल 2023 में चुनाव आयोग में दी जानकारी के अनुसार टी राजा सिंह पर 83 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही उनके पास 4.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

2010 में पहली बार आए विवाद में

टी राजा सिंह अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहते हैं। पहली बार राजा सिंह साल 2010 में विवादों में आए थे। उन्हें हैदराबाद में सांप्रदायिकता को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह आए दिन विवादों में रहे। साल 2012 में मंगलहाट के पार्षद रहते चोरी की कार खरीदने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। साल 2017 में हैदराबाद के पुराने शहर को मिनी पाकिस्तान वाले बयान, पश्चिम बंगाल के हिंदूओं से गुजरात दंगों की तरह जवाब देने की अपील करने में विवाद में रहे। हाल में ही में साल 2018 में धार्मिक किताब कुरान पर प्रतिबंध लगाने की मांग, 2022 में मुहम्मद पर कमेंट, कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को धमकी समेत कई मामलों में टी राजा लगातार चर्चा में रहे।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 11, 2025 06:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola