Woman File FIR Against BJP MP Son: कर्नाटक के बेल्लारी से भाजपा सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ पर एक महिला ने लव, सेक्स और धोखे का आरोप लगाते हुए पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि सांसद के बेटे ने पहले उसका विश्वास जीतकर होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, फिर उसे धोखा दे दिया। महिला ने बेंगलुरु के बसवनगुड़ी महिला पुलिस स्टेशन में रंगनाथ के खिलाफ ये यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है।
होटल में बनाए शारीरिक संबंध
महिला ने आरोप लगाया है कि डेढ़ साल पहले एक पार्टी में बेल्लारी से भाजपा के सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ से उनकी मुलाकात हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद मैसूर के एक होटल में रंगनाथ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब रंगनाथ उसके साथ शादी करने से मना कर रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सांसद देवेन्द्रप्पा के बेटे रंगनाथ के खिलाफ IPC की धारा 420, 417, 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है।
रंगनाथ ने भी दर्ज करवाई शिकायत
वहीं, रंगनाथ ने भी उक्त महिला के खिलाफ मैसूर शहर के विजयनगर पुलिस स्टेशन में एक जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई है। रंगनाथ ने आरोप लगाया है कि महिला ने उनकी निजी फोटो और वीडियो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया और उनसे 15 लाख रुपये लिए है।
दोनों को नोटिस
इसके बाद बसवनगुड़ी महिला पुलिस स्टेशन द्वारा आरोपी और पीड़िता दोनों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें दस्तावेजों और सबूतों के साथ पुलिस के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि भाजपा सांसद बेटे रंगनाथ मैसूरु के महाराजा कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
7 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
7 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
10 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
13 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
15 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
17 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
18 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines