Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कौन हैं यूट्यूबर अरुण पंवार? शादी में मिला 71 लाख कैश और 21 तोला सोना, ‘दहेज नहीं दान’ लिखकर हुए ट्रोल

Youtuber Arun Panwar: सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक व्यक्ति दहेज में मिली सभी चीजों के बारे में बता रहा है. यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में 71 लाख कैश और 21 तोला सोना मिला. अब सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल होने के बाद वह ट्रोल हो रहे हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 4, 2026 12:09
यूट्यूबर अरुण पंवार
Photo Credit- Social Media

Youtuber Arun Panwar: दहेज के वीडियो के लिए चर्चा में आए अरुण पंवार मशहूर ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं. इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल होने के बाद अरुण पंवार को ट्रोल किया जा रहा है. लग्न समारोह के वीडियो में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिलने का जिक्र हो रहा है. इस वीडियो के शुरू में इसे दहेज नहीं दान बताया गया है. वीडियो शेयर कर अरुण पंवार ने कैप्शन में भी यहीं “दहेज नहीं दान” लिखा है. इसके बाद वह खूब ट्रोल हो रहे हैं.

कौन हैं यूट्यूबर अरुण पंवार?

अरुण पंवार ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं वह अपने यूट्यूब चैनल पर कार रिव्यू, फीचर्स, माइलेज और कार से जुड़े एक्सपीरियंस की वीडियो बनाते हैं. अरुण कुमार ने BCA की पढ़ाई की है और उन्होंने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इसी के जरिए अरुण कुमार फेमल हुए. कारों का रिव्यू कर लाइमलाइट में आए अरुण कुमार के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 2.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वायरल वीडियो को यूट्यूबर अरुण पंवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @arunpanwarx से शेयर किया है. वीडियो शेयर करने के साथ अरुण पंवार ने कैप्शन में दहेज नहीं दान लिखा है. वीडियो में अनाउंसमेंट कर इसे दहेज नहीं केवल दान बताया गया है. इसमें दान की सभी चीजों के बारे में बताया गया है. कुल 21 तोला सोना और 71 लाख कैश दान में मिलने के बाद अरुण कुमार ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स का कहना है कि, दहेज को दान बताकर इसे उचित ठहराना उचित नहीं है. कई यूजर्स ने यूट्यूबर अरुण पंवार पर कानूनी कार्रवाई तक की बात कही है. जबकि, कई लोगों ने मजे लेते हुए लिखा दूल्हा बिक गया और बिकने के लिए बधाई.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 04, 2026 12:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.