माधबी बुच और धवल बुच कौन? जिन पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप

Who Is Madhabi Butch Dhaval Butch: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिन माधबी बुच पर आरोप लगाए हैं, उनके और उनके पति धवल बुच के बारे में जानते हैं। दोनों पर गौतम अडानी की कंपनी में इन्वेस्टमेंट करने के आरोप लगे हैं, जबकि दोनों ने आरोपों को निराधार बताया है।

Madhabi Puri Butch, Dhaval Butch

Madhabi Puri Butch, Dhaval Butch

Madhabi Puri Buch And Dhaval Buch Profile: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट आजकल भारत में खूब सुर्खियों में है। इस रिपोर्ट में मार्केट रेगुलेटर SEBI चीफ माधबी पुरी बुच को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया कि उनकी और उनके पति धवल बुच की अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में शामिल विदेशी कंपनियों में हिस्सेदारी थी। व्हिसलब्लोअर डॉक्यूमेंट और घोटाले की जांच का हवाला देते हुए कहा गया कि माधबी और धवल बुच ने 5 जून 2015 को सिंगापुर में IPC प्लस फंड 1 में एक खाता खोला।

विज्ञापन

विज्ञापन

सेबी चीफ ने आरोपों का खंडन किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IAFL द्वारा दावा किया गया कि इन्वेस्टमेंट का सोर्स सैलरी था और माधबी-धवल की टोटल प्रॉपर्टी इस समय 10 मिलियन डॉलर (83 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो सकती है। वहीं सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी वित्तीय स्थिति पारदर्शी है। उनका जीवन खुली किताब है। हिंडनबर्ग के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। दोनों ने अपने फाइनेंशियल रिकॉर्ड पब्लिक करने का दावा किया है, ताकि सच सामने आ सके। माधबी ने मीडिया को बताया कि हर साल उनकी प्रॉपर्टी का ब्योरा नियमानुसार सेबी ऑफिस में जमा कराया जाता रहा है।

विज्ञापन

कौन हैं माधबी पुरी बुच और धवल बुच?

माधबी पुरी बुच ने 2 मार्च 2022 को सेबी के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। इससे पहले वे सेबी की मेंबर थीं। मार्केट रेग्युलेशन, इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का काम देखती थीं। माधबी ने चीन के शंघाई शहर में न्यू डेवलपमेंट बैंक के सलाहकार और प्राइवेट इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के सिंगापुर ऑफिस के चीफ के रूप में काम किया है। माधवी ICICI सिक्योरिटीज की मैनेजिंग डायरेक्टर और ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुकी हैं। माधबी ने IIM अहमदाबाद से MBA और सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से मैथेमेटिक्स में कोर्स में किया है।

धवल बुच ब्लैकस्टोन और अल्वारेज़ एंड मार्शल कंपनी में सीनियर एडवाइजर हैं। वह गिल्डन बोर्ड के मेंबर भी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT) से कोर्स किया है। 1984 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। वे यूनिलीवर में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ