भारत में कनाडा ने अपना नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि क्रिस्टोफर कूटर भारत में कनाडा के नए हाई कमिश्नर होंगे। इससे पहले यह पद कैमरून मैके के पास था।
कौन हैं क्रिस्टोफर कूटर?
विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बताया कि कूटर को 35 वर्षों से अधिक का राजनयिक अनुभव है। हाल ही में, उन्होंने इजराइल में कनाडा के प्रभारी राजदूत और दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, मॉरीशस और मेडागास्कर में कनाडा के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है। उन्होंने बताया कि कूटर ने 1998 से 2000 तक नई दिल्ली स्थित भारत, नेपाल और भूटान स्थित कनाडाई उच्चायोग में मुख्य सेक्रेटरी के रूप में भी कार्य किया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं दिनेश के. पटनायक? कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर नियुक्त
कनाडा की विदेश मंत्री बोलीं- रिश्ते होंगे और मजबूत
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर इस पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस नियुक्ति को “दोनों देशों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाएगा, बल्कि कनाडा की अर्थव्यवस्था और नागरिकों के हितों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते पहले से ज्यादा मजूबत होंगे।
ये भी पढ़ें: PM मोदी के जापान दौरे से पहले अमेरिका को झटका, 48 लाख करोड़ के इंवेस्टमेंट पर संकट
पीएम मोदी की मुलाकात से सुधरे हालात
जून 2025 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा और नए कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान संबंधों को सामान्य बनाने की बात हुई थी। दोनों नेताओं ने उच्चायुक्तों की बहाली, व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने, कनेक्टिविटी, डिजिटल बुनियादी ढांचे और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद से दोनों तरफ से खालिस्तानी मुद्दे को लेकर कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया।
ये भी पढ़ें: भारत पर लगा टैरिफ… अमेरिका में मची हलचल, ट्रंप को अपने ही फैसले से हो रहा भारी नुकसान
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines