Live Updates
[Voting LIVE Updates] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण चुनाव में 91.41% वोटिंग, मतदान हुआ सम्पन्न
पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में लगभग 91.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
[Voting LIVE Updates] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: 5 बजे तक 89.99% वोटिंग, पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे और आखिरी फेज़ में शाम 5 बजे तक लगभग 89.99% वोटिंग हुई।
[Voting LIVE Updates] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: 'TMC करीब 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी...' टीएमसी उम्मीदवार का बड़ा दावा
उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा ने कहा, "अगर हम जीते, तो हम उसका सबसे ज्यादा श्रेय ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को देंगे जो तूफान के सामने डटकर खड़े रहे...TMC करीब 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी..."
[Voting LIVE Updates] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: '2-4 जगहों पर कुछ समस्या है, EVM 2-4 जगहों पर खराब हुआ है', TMC उम्मीदवार सुजीत बोस ने कहा
कोलकाता: बिधाननगर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सुजीत बोस ने कहा, "हम देख रहे हैं कि सब जगह ठीक से मतदान हो रहा है या नहीं। 2-4 जगहों पर कुछ समस्या है, यह(EVM) 2-4 जगहों पर खराब हुआ है।"
[Voting LIVE Updates] West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026: 3 बजे तक 78.68% वोटिंग, पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान
पश्चिम बंगाल चुनावों 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में, दोपहर 3 बजे तक लगभग 78.68% मतदान दर्ज किया गया।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंडनेफ्यू ने वोट डाला
पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंडनेफ्यू (भतीजे) चंद्र कुमार बोस ने मतदान किया। उन्होंने गोलपार्क स्थित सिटी कॉलेज में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं ठीक हैं, लेकिन कुछ जगहों पर समस्याएं हैं। टॉलीगंज में केंद्रीय सुरक्षा बल मतदाताओं से कतार में खड़े रहते हुए दस्तावेज दिखाने को कह रहे हैं। केंद्रीय बलों को दस्तावेज जांचने का अधिकार नहीं है, जब तक कि कोई कानून-व्यवस्था की समस्या न हो। केवल चुनाव अधिकारी ही वोटर आईडी या वोटर स्लिप की जांच कर सकते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: बंगाल के चुनाव हिंसामुक्त हो जाएं ऐसा संभव ही नहीं
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हिंसामुक्त हो जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। सत्ताधारी पार्टी की तरफ से हिंसा की उम्मीद थी और वैसा ही हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि वे बिना किसी डर के वोट डाल पाएंगे, क्योंकि केंद्रीय बलों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद रखकर उन्होंने गलती कर दी।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान
गाल में बंपर वोटिंग जारी है और पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं बवाल और हिंसात्मक घटनाओं के बीच दोपहर 1 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हुआ है। कोलकाता नॉर्थ में 60%, कोलकाता दक्षिण में 58%, हावड़ा में 61%, उत्तर 24 परगना में 59%, दक्षिण 24 परगना में 59%, पूर्व बर्दवान में 67%, नदिया में 61%, हुगली में 65% वोटिंग हुई है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के साथ झड़प
भवानीपुर के फालता में शुभेंदु अधिकारी के साथ टीएमसी वर्करों की झड़प हुई है। शुभेंदु अधिकारी पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान टीएमसी वर्करों ने घेर लिया। विरोध करने पर धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान सभी की झड़प हो गई। शुभेंदु को देखकर टीएमसी वर्करों ने नारेबाजी की। जय बांग्ला के नारे लगाते हुए शुभेंदु को वापस लौटने को मजबूर किया। वहीं हुड़दंगियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 40% वोटिंग
पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर कोलकाता में 38.39%, दक्षिण कोलकाता में 36.78%, हावड़ा में 39.45%, हुगली में 43.12, नदिया में 40.34%, उत्तर 24 परगना में 38.43%, दक्षिण 24 परगना में 39.73%, पूर्व बर्दवान में 44.5% मतदान हुआ।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और BJP उम्मीदवार में झगड़ा
कांचरापाड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद और BJP उम्मीदवार में झगड़ा हुआ है। पार्षद कल्याण कर बूथ से 100 मीटर की दूरी पर खड़े थे, इसी बात को लेकर उसकी BJP उम्मीदवार से बहस हो गई। आखिर में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने पार्षद से हाथापाई की। बाद में पुलिस आई और उसे खदेड़ दिया।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: भांगड़ में कार्यकर्ताओं के बीच बवाल
भांगड़ में टीएमसी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आईएसएस कार्यकर्ताओं का घेराव करके नारेबाजी की। आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगा है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: फाल्टा विधानसभा में EVM में गड़बड़ी का आरोप
फाल्टा विधानसभा में EVM में गड़बड़ी के आरोप टीएमसी वर्करों ने लगाए हैं। टीएमसी का कहना है कि ईवीएम मशीन के कुछ बटन काम नहीं कर रहे हैं।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: भाजपा प्रत्याशी पर हमले का आरोप
दक्षिण 24 परगना में बीजेपी प्रत्याशी विकास सरदार का हमला करने का आरोप है। उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई है। काफिले को वापस जाने के लिए मजबूर किया गया, जबकि वे पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने के लिए आए थे।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के वोटरों को धमकाने के आरोप
सांसद अभिषेक बनर्जी ने पर्यवेक्षकों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया है। अभिषेक बनर्जी का कहना है कि पर्यवेक्षकों को बाहर से बुलाया गया है। जो वोटरों को डरा धमकाकर बीजेपी के पक्ष में वोट डलवा रहे हैं। वोटिंग के दोरान गड़बड़ी की जा रही है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: भाजपा उम्मीदवार की पोलिंग अधिकारियों के साथ बहस
एंटली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल की कोलकाता के एक पोलिंग बूथ पर पोलिंग अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस हो गई है। पोलिंग बूथ छोटा होने के कारण उनके पोलिंग एजेंट को बाहर भेज दिया गया था। इससे वे भड़क गईं और पोलिंग अधिकारियों से भिड़ गईं। वहीं इस बहस में TMC के चुनाव एजेंट भी शामिल हुए।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: सांसद अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल चुनाव की हॉट सीटों में से एक है। मतदान संख्या 207 पर सांसद अभिषेक बनर्जी वोट देने पहुंचे। पूरे उत्साह के साथ लोगों का अभिनन्दन स्वीकार करते हुए वे काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने विक्ट्री का साइन भी दिखा रहे हैं।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: हावड़ा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हावड़ा के बाली विधानसभा क्षेत्र में बहुत ज्यादा तनाव! डॉन बॉस्को और सहनलाल विद्यालय में तुलकलाम। बाली विधानसभा क्षेत्र के बूथ 152, 153 और 154 पर आज सुबह से ही तनाव फैल गया। पता चला है कि वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद डॉन बॉस्को लिलुआ और सहनलाल विद्यालय में EVM मशीनें खराब होने से वोटर गुस्से में आ गए।
आरोप हैं कि मौके पर मौजूद सेंट्रल फोर्स ने हालात को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इस घटना की वजह से इलाके में बहुत ज़्यादा तनाव हो गया और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: बंगाल में हावड़ा में लोगों ने बवाल काटा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पोलिंग बूथ पर EVM खराब होने से बवाल मच गया। सुबह से लाइन में लगे लोग खड़े-खड़े परेशान हो गए। जब वोटिंग लेट होने की वजह पूछी तो मशीन खराब होने की बात बताई गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करके खदेड़ा।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दिग्गज नेताओं ने सुबह-सुबह मतदान किया
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया के करीमपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 120 पर अपना वोट डाला। वहीं राशबेहारी से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता वोट डालने पहुंचे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान ननें अपना वोट डालने के लिए सेंट मैरी चर्च स्कूल पहुंचीं। एंटाली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका तिबरेवाल कोलकाता में मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचीं।
खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने मतदान किया। आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता की मां और पनिहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने यहां एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। सोनारपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूपा गांगुली ने मतदान किया। भवानीपुर में ममता बनर्जी क भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मतदान किया।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री की पश्चिम बंगाल के लोगों से वोट की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों से वोट अपील की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट किया कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं। यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की महिलाएं और युवा, विशेष रूप से, बड़ी संख्या में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: बीजेपी उम्मीदवार के TMC कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होते ही नदिया जिले के छपरा में बवाल हो गया। छपरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 53 पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट मोशर्रफ हुसैन को अंदर जाने से रोका गया है। इससे पोलिंग बूथ पर तनाव बढ़ गया है। बीजेपी उम्मीदवार सैकत सरकार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, जिससे उनके सिर पर चोट आई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी
दूसरे चरण में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर), विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर), राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) और बीजेपी के अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) शामिल हैं। सीपीआई(एम) की मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और आईएसएफ के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी मैदान में हैं।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण की प्रमुख सीटें और प्रत्याशी
संदेशखाली (ST) – सनत सरदार (बीजेपी) – झर्णा सरदार (टीएमसी)
हिंगलगंज (SC) – रेखा पात्रा (बीजेपी) – आनंद सरकार (टीएमसी)
जादवपुर – सरबोरी मुखर्जी (बीजेपी) – देबब्रत मजूमदार (टीएमसी)
कोलकाता पोर्ट – राकेश सिंह (बीजेपी) – फिरहाद हकीम (टीएमसी)
भवानीपुर – सुवेंदु अधिकारी (बीजेपी) – ममता बनर्जी (टीएमसी)
रासबिहारी – स्वपन दासगुप्ता (बीजेपी) – देवाशीष कुमार (टीएमसी)
बालीगंज – डॉ. शतरूपा (बीजेपी) – सोवंदेब चट्टोपाध्याय (टीएमसी)
हावड़ा उत्तर – उमेश राय (बीजेपी) – गौतम चौधरी (टीएमसी)
हावड़ा मध्य – संजय सिंह (बीजेपी) – अरूप रॉय (टीएमसी)
हावड़ा दक्षिण – श्यामल हाती (बीजेपी) – नंदिता चौधरी (टीएमसी)
रानाघाट उत्तर पश्चिम – पार्थसारथी चटर्जी (बीजेपी) – तापस घोष (टीएमसी)
रानाघाट उत्तर पूर्व (SC) – असीम बिस्वास (बीजेपी) – बरनाली दे रॉय (टीएमसी)
रानाघाट दक्षिण (SC) – डॉ. असीम कुमार बिस्वास (बीजेपी) – डॉ. सौगत कुमार बर्मन (टीएमसी)
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: मतदान से पहले 2 जिलों में ADM बदले गए।
पश्चिम बंगाल में मतदान के चंद घंटों पहले आयोग ने दक्षिण 24 परगना और वीरभूम के ADM बदले गए। वहीं भास्कर पाल और सौभिक भट्टाचार्य को पद से हटाकर फिलहाल कोई नया दायित्व नहीं दिया गया। कोलकाता, हावड़ा की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ। केंद्रीय वाहिनी के जवानों का मार्च जारी है।
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: दूसरे चरण की प्रमुख सीटें और प्रत्याशी
दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी। वहीं आज कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं। इन जिलों की प्रमुख सीटों पर इनके बीच टक्कर है...
कृष्णानगर उत्तर – तारक नाथ चटर्जी (बीजेपी) – अविनाभ भट्टाचार्य (टीएमसी)
नैहाटी – सौमित्र चटर्जी (बीजेपी) – सनत डे (टीएमसी)
भाटपाड़ा – पवन कुमार सिंह (बीजेपी) – अमित गुप्ता (टीएमसी)
जगतदल – डॉ. राजेश कुमार (IPS) (बीजेपी) – सोमनाथ श्याम इचिनी (टीएमसी)
बैरकपुर – कौस्तव बागची (बीजेपी) – राजू चक्रवर्ती (टीएमसी)
दमदम उत्तर – अर्चना मजूमदार (बीजेपी) – चंद्रिमा भट्टाचार्य (टीएमसी)
दमदम – अरिजीत बक्शी (बीजेपी) – ब्रत्य बसु (टीएमसी)
West Bengal Vidhan Sabha Chunav 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में आज केंद्रीय बलों की 2407 कंपनियां तैनात
दूसरे चरण के मतदान के लिए 6 जिलों की 142 सीटों पर 41001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 39301 मुख्य और 1700 सहायक मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 2407 कंपनियां तैनात हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। कुल 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 खर्च ऑब्जर्वर तैनात हैं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कैमरों वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अकेले कोलकाता में सेंट्रल फोर्स की 273 कंपनियों के साथ सबसे ज्यादा तैनात हैं।
West Bengal Assembly Election Phase 2 Voting 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान चल रहे हैं। कोलकाता समेत 6 जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए थे और पहले चरण में 91.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। आज दूसरे चरण के मतदान के बाद 4 मई दिन सोमवार को मतगणना होगी, जिसके बाद फैसला हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में ‘दीदी’ की सत्ता बरकरार रहती है या BJP अभेद्य किला तोड़ने में कामयाब होती है।
3.21 करोड़ से ज्यादा वोटर्स रजिस्टर्ड
दूसरे चरण में आज 3.21 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 6 जिलों की 142 सीटों पर कुल 32173837 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। इनमें 16435627 पुरुष वोटर्स हैं और 15737418 महिला वोटर्स हैं। 792 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के 3243 वोटर्स हैं, जबकि 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के 196801 वोटर्स हैं। 146 NRI वोटर्स और 39961 सर्विस वोटर हैं।
चुनाव मैदान में हैं 1448 उम्मीदवार
दूसरे चरण में 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार है। 142 विधानसभा सीटों में से 107 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं, जबकि 34 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और एक सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए रिजर्व हैं। दक्षिण 24 परगना जिले की भांगर सीट से सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार और हुगली जिले की एक सीट पर सबसे कम 5 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।
आइए आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
6 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
36 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines