पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हाल ही में पूर्व सांसद दिलीप घोष और बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार की शादी हुई थी।
बीजेपी नेता और पूर्व सांसद दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के बेटे प्रीतम उर्फ श्रृंजय की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि प्रीतम ने आत्महत्या की है।
यह भी पढे़ं : 61 साल में BJP नेता बने दूल्हा, 50 साल की रिंकू के साथ दिलीप घोष ने लिए 7 फेरे; सामने आईं शादी की तस्वीरें
हाल ही में दिलीप घोष-रिंकू की हुई थी शादी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने 18 अप्रैल को 61 साल की उम्र में रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लिए। रिंकू मजूमदार की उम्र 50 साल है, जो लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ी हुई हैं। रिंकू महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा समेत भाजपा में कई अहम पदों पर रहीं।
रिंकू मजूमदार का बेटा था प्रीतम
25 वर्षीय प्रीतम बीजेपी नेता रिंकू मजूमदार का बेटा था। वह टेक प्रोफेशनल था। दिलीप घोष और रिंकू की शादी में शामिल नहीं होने को लेकर प्रीतम ने कहा था कि काम की वजह से वे विवाह में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपनी मां का सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पालने में अपनी पूरी जिंदगी बिता दी। यह खुशी की बात है कि वह एक अच्छे इंसान के साथ शादी कर जा रही हैं।
यह भी पढे़ं : 61 साल के पूर्व BJP अध्यक्ष की होने वाली दुल्हन कौन? जिनका भाजपा से खास नाता
संबंधित खबरें
भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 mins ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
57 mins agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 hr agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
4 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
7 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines