Weather Update: कल होगा -2 डिग्री तापमान, यहां जानें देशभर के मौसम का बड़ा अपडेट 

जम्मू कश्मीर में हिमपात

जम्मू कश्मीर में हिमपात

विज्ञापन

Weather Update: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई है। आईएमडी ने यहां कल न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 31 दिसंबर को यहां शीतलहर चलेगी। बता दें कश्मीर में रात का पारा शून्य से नीचे चला जाता है। लगातार कुछ दिन से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

और पढ़िए – Weather Update: दिल्ली में शीतलहर, यूपी में रहेगा कोल्ड डे, यहां जानें देशभर के मौसम का बड़ा अपडेट

विज्ञापन

इसलिए करवट ले रहा मौसम 

वहीं, गुरुवार को जम्मू कश्मीर में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और बारामुला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू संभाग के नत्थाटॉप में भी बर्फबारी हुई है। पर्यटक हिमपात का आनंद लेते दिखाई पड़े। नए याल पर बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है। हालांकि खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं के कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में बर्फबारी तो पंजाब में पड़ेगा कोहरा 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश होने की आशंका है। कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

सर्द रात में न्यू ईयर का स्वागत 

दिल्ली में 31 दिसंबर को शीत लहर और भीषण ठंड का पड़ेगी।विज्ञानियों का कहना है कि 31 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू होने की आशंका है। इस दिन यहां न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री सेल्सियस हो जाएगा, जबकि सोमवार (दो जनवरी) को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं।

विज्ञापन

राजस्थान में बूंदाबांदी होगी

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर की एक नई लहर शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिन तक यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 29 दिसंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ