---विज्ञापन---

देश angle-right

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर, यूपी में रहेगा कोल्ड डे, यहां जानें देशभर के मौसम का बड़ा अपडेट

Weather Update: देशभर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहने के आसार हैं। रविवार रात गुलमर्ग और पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य […]

---विज्ञापन---

Weather Update: देशभर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। कई इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का सिलसिला बरकरार रहने के आसार हैं। रविवार रात गुलमर्ग और पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था।

और पढ़िएCold Wave: एक दिन की राहत के बाद दिल्ली में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, जानें न्यू ईयर पर कैसा रहेगा मौसम

---विज्ञापन---

दिल्ली-यूपी का रहेगा यह हाल

राजधानी में दो दिन बाद शीतलहर के आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 4 और 5 जनवरी को शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलने का अनुमान है। आज न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा। यूपी की बात करें तो यहां अगले तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है। यहां मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई, बिजनौर, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, सीतापुर, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में कोल्ड डे के हालात बने रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हरियाणा, पंजाब और बिहार में कड़ाके की ठंड

हरियाणा, पंजाब और बिहार में अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान है। यहां 5 जनवरी तक ठंड लगातार थोड़ी-थोड़ी बढ़ेगी। सुबह घना कोहरा रहेगा। जिससे उड़ानों, रेलयात्राओं पर भी इसका असर रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के मंडकोला में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएWeather Update: दिल्ली में शीतलहर, यूपी में रहेगा कोल्ड डे, यहां जानें देशभर के मौसम का बड़ा अपडेट

राजस्थान व मध्यप्रदेश में तापमान गिरा

नए साल के पहले सप्ताह में राजस्थान व मध्यप्रदेश में तापमान गिर गया है। मौभाग ने यहां कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। रविवार रात संगरिया हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री और फतेहपुर सीकर में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश के दतिया में सबसे अधिक ठंड रही। यहां नतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – मौसम से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 02, 2023 10:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola