Pankaj Mishra
Read More
Weather Update Today 21 September : आज 21 सितंबर 2023 है और देश में मानसून अब अपनी विदाई की ओर अग्रसर है। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है, लेकिन इसकी तीव्रता में कमी आई है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
इस बीच उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होता दिख रहा है। जो समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 2 दिनों में इसका उड़ीसा और दक्षिण झारखंड आगे बढ़ने की संभावना है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 20.09.2023
YouTube : https://t.co/JXLa8mlc6i
Facebook : https://t.co/5StbZFrrl1#IMD #monsoon #weatherupdate #Rain #WestBengal #Sikkim #Odisha #Jharkhand #Chhattisgarh #EastMP #Vidarbha #WestMP@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/WLAzthbNXt— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 20, 2023
इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर गुरुवार और शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से शनिवार तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। एमआईडी के मुताबिक आज हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, जबकि 22 से 23 सितंबर तक एक मजबूत मानसून मौसम तंत्र सक्रिय हो जाएगा, जिससे बारिश की तीव्रता में तेजी आएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।