Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत से व्यापार समझौते पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का दावा
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया, इसलिए भारत और अमेरिका का व्यापार समझौता नहीं हो पाया. यह दावा अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने किया है. उन्होंने कहा कि समझौते तो तय हो गया था, लेकिन इसे फाइनल करने के लिए प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे बात करनी चाहिए थी, जो उन्होंने नहीं की.
लुटनिक की यह टिप्पणी ऑल-इन पॉडकास्ट में गुरुवार को आई, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत के पास 3 सप्ताह का समय था, जो बीत गया. ब्रिटेन, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम ने बेहतर शर्तें हासिल कीं, जबकि भारत को टैरिफ का सामना करना पड़ा. बाद में भारतीय शर्तें मानने लौटे, लेकिन तब तक अवसर निकल चुका था.
लुटनिक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर जारी तनाव और प्रतिबधों के बीच अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता फिर जारी है.