रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्यों को अयोध्या ले जाने का प्रस्ताव

रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्यों को अयोध्या ले जाने का प्रस्ताव है. समिति के सदस्य राहुल गांधी भी हैं. रक्षा मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति कोच्चि, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और वाराणसी का दौरा करेगी. ये दौरा 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच होगा.

rajnath singh

रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के सदस्यों को अयोध्या ले जाने का प्रस्ताव है. समिति के सदस्य राहुल गांधी भी हैं. रक्षा मंत्रालय से संबंधित संसद की स्थायी समिति कोच्चि, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और वाराणसी का दौरा करेगी. ये दौरा 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच होगा.

विज्ञापन

वहीं, रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच कोच्चि, बेंगलुरु, भुवनेश्वर और वाराणसी का आधिकारिक दौरा करेगी. दौरे का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कामकाज और उससे जुड़े डिफेंस पीएसयूज़ (PSUs) की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना है.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को वाराणसी में आधिकारिक दौरा समाप्त होने के बाद 23 जनवरी को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने का प्रस्ताव रखा गया है. हालांकि, इस प्रस्ताव पर विपक्षी सदस्यों की औपचारिक सहमति अभी तक नहीं मिली है.

इसी बीच, समिति के कुछ सदस्यों ने कई राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया में भूमिका और जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पूरे दौरे के दौरान अनुपस्थित रहने की अनुमति समिति के अध्यक्ष से मांगी है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस संसदीय समिति के अध्यक्ष बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह हैं. समिति में राहुल गांधी की मौजूदगी के चलते अयोध्या दौरे का प्रस्ताव राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ