---विज्ञापन---

UP-बिहार में ठंड की दस्तक, 4 राज्यों में 14 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में मौसम कैसा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अगले 10 दिन स्मॉग की चादर बिछी रहेगी और ठंड महसूस नहीं होगी, लेकिन उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। वहीं साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते 4 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। आइए जानते हैं मौसम का ताजा हाल...

---विज्ञापन---

Weather Update Latest Update: दिल्ली में स्मॉग और वायु प्रदूषण के कारण अभी तापमान 30 से 32 के बीच बना हुआ है, इसलिए ठंड का अहसास नहीं हो रहा है, बल्कि उमस से लोग परेशान हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिस कारण दक्षिण भारत के 4 समुद्र तटीय राज्यों में आज से 14 नवंबर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड दस्तक दे चुकी है। बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। दिल्ली में अभी वायु प्रदूषण के कारण घनी धुंध छाई हुई है। लोगों को अभी भी ठंड का इंतजार है और 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 21 नवंबर के बाद घनी धुंध छाने से कोहरा छा सकता है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में बारिश होने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट दिया हुआ है। केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पुडुचेरी के माहे, यनम, कराईकल में भी बारिश होने का अलर्ट है। इसके अलावा कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं।

मौसम विभाग ने तूफान हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने के लिए जाने नहीं देने की सलाह दी है। 9-10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। 12-13 और 14 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश का असर पूरे देश में देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

 

उत्तर प्रदेश, बिहार में ठंड की दस्तक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ला नीना एक्टिव होने से इस साल भारत खासकर उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने की है। दिसंबर के पहले हफ्ते में प्रशांत महासागर में ला नीना के एक्टिव होने से महासागर की सतह ठंडी होगी। फिर महासागर से उठने वाली हवाएं भारत से टकराएंगी। वहीं नवबंर में प्री-विंटर का असर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है।

---विज्ञापन---

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। 21 नवंबर के बाद घनी धुंध छाने से तापमान गिर सकता है। राजधानी दिल्ली में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहती है, लेकिन दिन में स्मॉग की चादर बिछी रहती है। 20 नवंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज दिल्ली का AQI 361 रिकॉर्ड हुआ है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 09, 2024 07:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola