Weather Update: 6 दिनों तक 10 से ज्यादा राज्यों में होगी बारिश, आंधी के साथ बरसेगा ओला
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Update: मार्च महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है और उसी अनुरूप मौसम तेजी से बदल रहा है। धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर तो गर्मी ने अभी से ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च महीन में ही कई जगहों पर लोगों को मई की गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण कई इलाकों में तपिश बढ़ गई है। गर्मी अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है।
उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। तापमान औसत से अधिक पहुंच चुका है। हालांकि, कुछ राज्यों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को कुछ राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए
इस बीच एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो गया है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 से 14 मार्च के दौरान बारिश व आंधी-तूफान आएगा। गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।
इसके साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश (Weather Update) की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस हिसाब से अगले छह दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
इसके साथ ही आज महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर के भी कुछ हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले गिरने के भी आसार हैं।
इन सबके बीच महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अभी से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। एमआईडी के मुताबिक फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिमी हिमालय में 12 मार्च से हल्की बारिश शुरू होगी और 13 मार्च से बढ़ेगी। 13 से 15 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हिमपात संभव है। झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 2 दिनों तक देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है और उसके बाद गिरावट आ सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: