तूफान, बारिश और ओलावृष्टि... IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट; दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होने से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

IMD Weather Forecast Today

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज से 20 मार्च के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में गरज के साथ बिजली/ओलावृष्टि और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां आज ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से 20 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन

ओडिशा-बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18 और 19 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज, 18 और 20 मार्च के दौरान तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और यनम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

असम-मेघालय में होगी बारिश

विभाग के मुताबिक, आज से 22 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, मिजोरम और त्रिपुरा में भी गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 डिग्री का इजाफा होगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च से और दूसरा 20 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इससे  18 से 22 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

सामान्य से ज्यादा है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक. झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में होगी गिरावट

IMD के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ