जम्मू-कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? EC ने किया ऐलान

Jammu Kashmir Assembly Election : पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। EC ने इलेक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में कब विधानसभा चुनाव होंगे।

Jammu Kashmir Assembly election
विज्ञापन

Jammu Kashmir Assembly Election : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पूरे देश में सात चरणों में वोटिंग होगी। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की बात कही।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव नहीं कराया जा सकता है। इसके पीछे की वजह सुरक्षा व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन

SC ने 30 सितंबर तक चुनाव कराने का दिया था आदेश

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने EC को 30 सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव कराने के आदेश दिए थे। ऐसे में चुनाव आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करना होगा। इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कितने चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की कुल 5 सीटें हैं, जहां पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण, 26 अप्रैल को दूसरे चरण, 07 मई को तीसरे चरण, 13 मई को चौथे चरण, 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ