खालिदा जिया के जनाजे में शामिल हुए जयशंकर, अचानक हुआ पाकिस्तान के स्पीकर से सामना; कैसा था नजारा?

भारत की ओर से विदेश मंत्री जयशंकर ने न केवल अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया बल्कि खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत शोक संदेश भी सौंपा. इस संदेश में मोदी ने खालिदा जिया के राजनीतिक योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया.

Khaleda Zia death news

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बीच देश की राजनीति के एक बड़े युग का अंत हो गया है. पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया को आज (31 दिसंबर) पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है. इस मौके पर भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर खास तौर पर ढाका पहुंचे हैं. उन्होंने वहां खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश उन्हें सौंपा, जिसमें पीएम ने बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में खालिदा जिया के योगदान को याद किया.

बांग्लादेश में खालिदा जिया के सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक और बीएनपी की ओर से सात दिन का शोक घोषित किया गया. हजारों समर्थक और विदेशी प्रतिनिधि उनके जनाजे की नमाज़ में शामिल हुए, जो ढाका के संसद परिसर के साउथ प्लाजा में अदा की गई. इसके बाद उन्हें उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

तनाव के बीच बांग्लादेश पहुंचे जयशंकर


भारत की ओर से विदेश मंत्री जयशंकर ने न केवल अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया बल्कि खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत शोक संदेश भी सौंपा. इस संदेश में मोदी ने खालिदा जिया के राजनीतिक योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को याद किया. जयशंकर ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष तौहीद हुसैन से भी मुलाकात की और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की.

पाकिस्तान के स्पीकर से हुआ सामना


इस जनाजे में एक दिलचस्प पल तब आया जब जयशंकर का सामना पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक से हुआ, जो खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देने आए थे. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देखकर हैंडशेक किया और मुस्कुराए. उनके कुछ सेकंड की औपचारिक बातचीत भी हुई. उसके बाद दोनों अपने-अपने स्थान पर लौट गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ