2 दिन Heat Wave, फिर 4 दिन की राहत; दिल्ली-NCR का पारा पहुंचा 42, जानें कब बरसेगा प्री-मानसून?

IMD Latest Heat Wave Rainfall Alert: प्री-मानसून का महीना है, लेकिन हीट वेव ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। मौसम विभाग ने भी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप से लोगों को कब राहत मिलेगी?

Weather Forecast IMD Heat Waves Alert

IMD Alert: अगले एक हफ्ते तक मौसम मिला जुला रहेगा।

विज्ञापन

Delhi NCR Today Weather Forecast: देश में 2 दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। सूर्यदेव की तपन, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने हाल बेहाल किया हुआ है। हालांकि बीच-बीच में ठंडी हवाओं ने राहत दिलाई, लेकिन गर्म रातों ने पसीने से तरबतर कर रखा है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा है।

दिल्ली का तापमान तो 42 डिग्री तक पहुंच गया है। प्री-मानसून का महीना है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के लोगों को अभी 2 दिन और Heat Wave परेशान करेगी, इसके बाद करीब 4 दिन तक राहत की सांस लेते रहेंगे, क्योंकि 10 मई तक जहां राजधानी में गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं 15 मई तक बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

बाकी देश में कैसा रहेगा मानसून?

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 9 मई से देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट बदलेगा। पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। 9 से 12 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने के भी आसार हैं। इस मौसम का असर बाकी देश में पड़ेगा। दिल्ली-NCR में भी बारिश की फुहारें देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ों पर मौसम बदलने से दिल्ली-NCR में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, लेकिन राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश में आज उष्ण लहर चलने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 9 और 10 मई को गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

 

विज्ञापन

मानसून को लेकर ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, मई के महीने में प्री-मानसून की बारिश होती है, लेकिन इस बार पहला हफ्ता भीषण गर्मी में निकल गया। जून के पहले हफ्ते में मानसून केरल में दस्तक दे देगा। इसके बाद वह कर्नाटक, मुंबई, गुजरात होते हुए मरुस्थल प्रदेश राजस्थान में एंट्री करेगा। इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं, ऐसे में जून के महीने में केरल समेत समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होने का असर बाकी देश में भी देखने को मिल सकता है। आजकल पूरे देश में तापमान 40 के आस-पास दर्ज किया जा रहा है, लेकिन समय पर मानसून ने दस्तक दी तो भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ