Weather Forecast: पहाड़ों पर जल्द हो सकती है बर्फबारी, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast By IMD: हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी न होने से मायूस पर्यटकों के लिए आईएमडी की ओर से अच्छी खबर सामने आई है। दोनों राज्यों में जल्द ही बर्फबारी होने की उम्मीद है।

Delhi NCR Cold Waves

दिल्ली में कब से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी? (File Photo)

विज्ञापन

Weather Forecast By IMD in Hindi : हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में जल्द ही बर्फबारी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में सोमवार को बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। उधर, उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का कहर अभी भी जारी है।

Advertisment

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 जनवरी की सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

कब तक हो सकती है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में 30 और 31 जनवरी को, हिमाचल प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को, उत्तराखंड में 31 जनवरी और अरुणाचल प्रदेश में 2 फरवरी को अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 जनवरी और 2 फरवरी को ओले गिर सकते हैं।

पंजाब, उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश व बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से बेहद ठंडे दिन की स्थिति बनी रही। ऐसी ही स्थिति 30 जनवरी को भी बनी रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

बिहार के सबौर में 5 डिग्री रहा पारा

आईएमडी के अनुसार सोमवार को सुबह 8.30 बजे से 24 घंटे पहले तक पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, सबसे कम तापमान बिहार के सबौर में 5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ