Weather Forecast: आज इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, यहां जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Forecast: अपने अंतिम पड़ाव पर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में मानसून जमकर बरस रहा है। आज भी मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों बारिश की चेतावनी जारी किया है। एमआईडी ने आज भी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताया है।
एमआईडी ने अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश के आसार जताए हैं।
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताया है।
वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती सर्कुलेशन से पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होते हुए बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी तक जा रही है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पंजाब के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी बारिश के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून की सक्रियता अब खत्म हो रही है। पूर्वी दिशा से आने वाली नम हवा की दिशा बदलकर पश्चिमी दिशा की ओर होगी। ऐसे में मानसून विदाई की ओर है। अगले एक से दो दिनों में मौसम विभाग मानसून विदाई की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। हालांकि, मानसून ने जाते-जाते सितंबर में जमकर कई इलाकों को भिगोया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: