पाकिस्तान-चीन की उड़ी नींद, अफ्रीका के इस देश से भारत खरीद सकता है यूरेनियम

PM Modi Will Visit Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की यात्रा के बाद नामीबिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। उनकी इस यात्रा से पहले नामीबिया में भारत के हाई कमिश्नर ने एक बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा कि नामीबिया से भारत यूरेनियम आयात करने के बारे में सोच रहा है।

PM Modi Will Visit Namibia

भारत यूरेनियम आयात करना चाहता है (News24 GFX)

PM Modi Will Visit Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश यात्रा पर है। फिलहाल, पीएम मोदी ब्राजील की यात्रा पर हैं। इसके बाद वह नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ब्राजील और भारत के बीच कई समझौते हुए। इसी बीच पीएम मोदी की नामीबिया यात्रा से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अफ्रीका का देश नामीबिया भारत को यूरेनियम निर्यात करने के बारे में सोच रहा है। इस बात की जानकारी नामीबिया में भारत के हाई कमिश्नर राहुल श्रीवास्तव ने दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि नामीबिया में मिलने वाले खनिजों में भारत काफी रुचि रखता है।

विज्ञापन

नामीबिया में क्यों है भारत को दिलचस्पी?

ANI से बात करते हुए हाई कमिश्नर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत को नामीबिया के महत्वपूर्ण खनिजों में काफी दिलचस्पी रखता है। हाल ही में नामीबिया के कुछ जगहों पर तेल और गैस की खोज हुई थी, जिसमें भारत ने काफी रुचि दिखाई है। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों देशों के बीच संबंध बहुत ही अच्छे हैं। भारत उन पहले देशों में से एक था, जिसने नामीबिया की स्वतंत्रता का समर्थन किया था। 27 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नामीबिया आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत और नामीबिया के बीच कैसा है रिश्ता?

उन्होंने कहा कि भारत के पास कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर नामीबिया के साथ चर्चा की जा सकती है। इसमें रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी। हालांकि, इसका खास फोकस व्यापार और निवेश पर रहेगा। भारत का शुरू से ही नामीबिया में मिलने वाले खनीजों की तरफ रुझान रहा है। भारत की कई माइनिंग कंपनियां नामीबिया में निवेश करना चाहेंगी। राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भारत नामीबिया से यूरेनियम आयात करने पर विचार कर रहा है। वहीं, नामीबिया भारत से रक्षा सामग्रियां खरीदना चाहता है। इस यात्रा के दौरान भारत और नामीबिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए क्षमता निर्माण स्तंभ आगे बढ़ाया जा सकता है।

पाकिस्तान और चीन की उड़ी नींद

बता दें कि पहलगाम आंतकी हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार विदेश यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और ब्राजील जैसे खनिज समृद्ध देशों की यात्रा की। इसी कड़ी में अब वह नामीबिया जा रहे हैं, जहां से भारत यूरेनियम का आयात करने की सोच रहा है। यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जाता है। इसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि पीएम मोदी की इस यात्रा से पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ