आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 9 जुलाई 2025: तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआईए ने दायर की पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट

LIVE:आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaja Khabar, 9 जुलाई 2025: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद चल रहा है। इस मामले पर देशभर से नेताओं ते बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का बयान भी सामने आया है। इसके अलावा, आज भारत बंद का ऐलान किया गया है।

aaj ki taaja khabar

Photo Credit- News24GFX

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 9 जुलाई 2025 News LIVE: नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज देशभर में बंद का ऐलान किया गया है। इस दौरान, 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। ‘भारत बंद’ का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किया है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी विवाद गर्माता जा रहा है। देश और दुनिया से जुड़े बड़े अपडेट के लिए आप बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Bihar Breaking: तेजस्वी यादव के काफिले में घुसी अज्ञात कार

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चुक का मामला सामने आया है। पटना के मरीन ड्राइव के पास उनके काफिले में एक कार घुस गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् बैठक की अध्यक्षता करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह कल रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक सुबह 10ः30 बजे झारखंड की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में होगी।

Breaking News: तहव्वुर राणा के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

एनआईए ने 26/11 आतंकी हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा के खिलाफ पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।

प्रताप बाजवा ने आप नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पंजाब कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा समेत आप पार्टी के नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी है।

Gujarat Breaking: वडोदरा ब्रिज हादसे में अब तक 13 ने गंवाई जान

वडोदरा ब्रिज हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बता दें कि आज वडोदरा के महिसागर नदी पर बना पुल का हिस्सा ढह गया। यह पुल वडोदरा को आणंद से जोड़ता था।

UP Breaking: छांगुर बाबा पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी- डीजीपी

अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा मामले में डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि कानून के अंतर्गत जो कठोरतम कार्यवाही है उस कार्यवाही को किया जा रहा है । पिछले कई सालो में एसटीएफ ने इस पूरे प्रकरण में जांच करके जो तथ्य निकाले हैं। इसमें 100 करोड़ से अधिक के फंड का ट्रांसफर किया गया है। एक ऑर्गेनाइज्ड रूप में अवैध धर्मांतरण की कार्यवाही की जा रही थी। ये एक स्पष्ट संदेश है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Breaking News: जगुआर प्लेन हादसे पर राहुल गांधी ने किया पोस्ट

राजस्थान में जगुआर प्लेन हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'राजस्थान में भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दर्दनाक हादसे में दो वीर पायलटों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। शहीद जांबाज़ों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत उनके बलिदान को सदा याद रखेगा। इस दुख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं'।

Breaking News: जितेंद्र आवहाड़ बने एनसीपी एसपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

शरद पवार ने एनसीपी एसपी के प्रवक्ता जितेंद्र आवहाड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है। ऐसे में अब एनसीपी विधायक राष्ट्रीय स्तर पर ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में एसवाईएल विवाद को लेकर बड़ी बैठक

दिल्ली में एसवाईएल का विवाद सुलझाने के लिए केद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ बैठक की।

Mumbai Breaking: हमारा किसी भाषा को लेकर विरोध नहीं- उद्धव ठाकरे

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई के आजाद मैदान में शिक्षकों और गिरनी कामगारों का आंदोलन चल रहा है। वे कई सालों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गिरनी कामगार मुंबई के बाहर है और अडानी मुंबई में हैं। सरकार गिरनी कामगार को धारावी और कुर्ला में घर दें। वहीं हिंदी-मराठी विवाद पर उन्होंने कहा कि मराठी मानुष एकजुट हो चुका है। हमारा किसी भाषा को लेकर विरोध नहीं है। हम उसे जबरन थोपने का विरोध करते हैं।

Breaking News: वडोदरा ब्रिज हादसे को लेकर मुआवजे का ऐलान

वडोदरा ब्रिज हादसे को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुआवजे का ऐलान किया है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

यूपी पंचायत चुनाव में मुस्लिमों को टिकट देगी बीजेपी

यूपी में बीजेपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवारों को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में चुनाव लड़वाएगी। मुस्लिम बीजेपी से अलग नहीं है। अब तक बसपा, कांग्रेस और सपा ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। बीेजेपी न सिर्फ चुनाव लड़ाएगी बल्कि उन्हें चुनाव भी जिताएगी।

Punjab Breaking: पंजाब के उद्योगपतियों को पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत

पंजाब के उद्योगपतियों को पंजाब सरकार ने बड़ी राहत दी है । 12 जून को मान सरकार द्वारा उद्योगपतियों को दी गई 12 गारंटियों में से 2 गारंटी को पूरा कर दिया गया है। इस बारे में पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह और संजीव अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लीज होल्ड के प्लॉट को फ्री होल्ड करने को लेकर पॉलिसी तैयार की गई है।

'महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया, अब बिहार में कोशिश', राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

'कानून आपको नहीं छोड़ेगा', चुनाव आयोग पर बोले राहुल गांधी

वडोदरा में पुल टूटने के बाद गिरा था ट्रक, बाहर निकालने की कोशिश

दिल्ली के अस्पताल में 2 की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

दिल्ली के पश्चिम बिहार इलाके में स्थित बालाजी एक्शन हॉस्पिटल के बेसमेंट में 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों बेसमेंट में एक टैंक की सफाई के लिए गए थे। पुलिस ने अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ी

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 13 अगस्त तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। राणा को इस साल अप्रैल में अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था।

NIA ने तहव्वुर राणा के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्टशीट दाखिल की है। कोर्ट 13 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्टशीट पर विचार करेगा।

नामीबिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

'भारत बंद' प्रदर्शन में तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी

'राजनीतिक दल का प्रकोष्ठ बन गया है चुनाव आयोग', बिहार में प्रदर्शन पर बोले बोले तेजस्वी यादव

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पूरा बिहार बंद है, चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुका है। वोटर लिस्ट से गरीब लोगों के नाम हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है, पहले ये नाम हटाए जाएंगे, फिर पेंशन, फिर राशन हटाएंगे, इसी को लेकर महागठबंधन के दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही ट्रेड यूनियनों ने भी बंद का ऐलान किया है, हम उनका समर्थन करते हैं। राहुल गांधी भी इसमें उनका साथ देने आ रहे हैं। चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का प्रकोष्ठ बन गया है। चुनाव आयोग खुद कन्फ्यूज है। हम हर मंच पर लड़ेंगे, चाहे वह सड़क हो, सदन हो या न्यायालय।

'लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे हैं',पटना में बोले NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

पटना पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

भारत बंद के समर्थन में केरल में बंद दिखी दुकानें

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रेलवे ट्रैक पर पहुंचे

यूपी धर्मांतरण मामले की जांच करेगी ED

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले में अब ED जांच करेगी। इस मामले को लेकर लखनऊ की ED ट्रीम ECIR दर्ज किया है। ईडी इस मामले से जुड़े आरोपियों की जल्द पहचान करेगी।

भुवनेश्वर में सड़कों पर उतरे CITU के कार्यकर्ता

मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

मुंबई के सांताक्रूज (पूर्व) स्थित यशवंत नगर इलाके में एक 32 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आत्महत्या कर ली है। मृतक ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जहर खा लिया। घटनास्थल से पुलिस को तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें राज ने दो लोगों, राहुल परवानी और सबा कुरैशीको अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

वकोला पुलिस ने मामले में जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पिछले डेढ़ साल में राज को एक निजी वीडियो के जरिए डराकर लगभग तीन करोड़ रुपये की वसूली की थी।

कोलकाता में हेलमेट पहनकर ड्यूटी कर रहे बस ड्राइवर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन

वामपंथी दलों के संगठनों ने कोलकाता में निकाला पैदल मार्च

Breaking LIVE Updates: राहुल गांधी पटना के लिए रवाना

राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। वह बिहार में मतदाता सूची संशोधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं।

Breaking LIVE Updates: नेताओं ने जलाए टायर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची मामले के खिलाफ गठबंधन ने 'बिहार बंद' के समर्थन किया। इस दौरान, महागठबंधन के नेताओं ने टायर जलाए और सड़कें जाम कीं।

Breaking LIVE Updates: बिहार में भारत बंद का असर

इंडिया गठबंधन ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान बंद समर्थकों ने बिहार के जहानाबाद में रेल और सड़क परिचालन को रोकने की कोशिश की। बंद के दौरान जहानाबाद में बंद समर्थकों ने सुबह-सुबह एनएच-83 को जाम किया है और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

Breaking LIVE Updates: भारी बारिश से परेशान लोग

देश के कई हिस्सों में भारी देखने को मिल रही है। यूपी में गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता रहा है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण देवदारी झरने का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसमें फंसे लोगों को जिला प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने बचाया।

Breaking LIVE Updates: सीएम भजनलाल का संबोधन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। दरअसल, चूरू जिले की ग्राम पंचायत जोड़ी में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा' का आयोजन किया गया, जहां पर सीएम भजनलाल ने लोगों को संबोधित किया।

Breaking LIVE Updates: महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी

महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी का मामला बढ़ता जा रहा है। इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि 'कुछ लोग इसका जश्न मनाना चाहते हैं और इसका श्रेय लेना चाहते हैं। किसी को (मराठी न बोलने पर) पीटना और कानून को अपने हाथ में लेना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।'

Breaking LIVE Updates: आज भारत बंद का ऐलान

देशभर में आज भारत बंद का असर देखने को मिलेगा। हड़ताल या 'भारत बंद' का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किया है। इस दौरान बैंकिंग, डाक सेवा, परिवहन और बिजली के अलावा कई सर्विस बद रहेंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ