कौन है मोनिका कपूर? जिसे CBI ने अमेरिका से 26 साल बाद किया गिरफ्तार

CBI Arrested Monica Kapoor: फ्रॉड केस में CBI को बड़ी सफलता मिली है। करीब 26 साल बाद सीबीआई ने फ्रॉड केस में अपराधी मोनिका कपूर को कस्टडी में ले लिया है। मोनिका को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए विमल कौशिक की रिपोर्ट…

CBI Arrested Monica Kapoor

मोनिका कपूर की CBI ने अमेरिका से की गिरफ्तारी

CBI Arrested Monica Kapoor: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को एक फ्रॉड केस में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, CBI ने अमेरिका से मोनिका कपूर नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। मोनिका पर अपने भाइयों के साथ मिलकर भारत में फेक कस्टम ड्यूटी से जुड़ा करोड़ों का फ्रॉड करने का आरोप है। इन आरोपों से बचने के लिए वह लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी, ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके। भारत को 26 साल से मोनिका की तलाश थी।

विज्ञापन

मोनिका कपूर पर आरोप क्या हैं?

CBI के मुताबिक, मोनिका कपूर पर आरोप है कि उसने कुछ कंपनियों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए कस्टम ड्यूटी से बचने की कोशिश की थी। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ। ये एक बड़ा आर्थिक अपराध (Economic Offense) है, जिसमें इंटरनेशनल एंगल भी जुड़ गया था। दरअसल, मोनिका लंबे समय से अमेरिका में रह रही थी। CBI अब मोनिका कपूर को भारत लाकर उससे पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि उसके खिलाफ दर्ज फेक कस्टम ड्यूटी केस में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इस मामले में पहले से ही कई लोग जांच के घेरे में है।

विज्ञापन

कौन है मोनिका कपूर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार हुई मोनिका कपूर मोनिका ओवरसीज नाम की एक फर्म चलाती थी। मोनिका ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ली शिपिंग बिल, इनवॉइस और बैंकों के फर्जी एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट्स बनाए। इनके जरिए भाई-बहनों ने सरकार से 6 रिप्लेनिशमेंट लाइसेंस ले लिए। इससे उनको 2.36 करोड़ रुपये की ड्यूटी-फ्री सोने की खरीदने की परमिशन मिली। इसके बाद उन्होंने अपना लाइसेंस बेच दिया, जिससे हुई गड़बड़ियों से सरकार को करीब 1.44 करोड़ रुपये की चपत लगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ