Vivo money Laundering Case Update, नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का मनी लॉन्ड्रिंग मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में चीन भी कूद पड़ा है। चीन ने ED द्वारा गिरफ्तार किए गए Vivo के 2 चीनी कर्मचारियों को कांउसिलर सुरक्षा और सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। इसके साथ ही चीन ने अनुरोध किया है कि भारत उनकी कंपनियों के साथ भेदभाव न करें। इस मामले में ED ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
चीन ने किया भारत से अनुरोध
चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने इस बात की घोषणा की। माओ निंग ने अनुरोध करते हुए कहा कि भारत चीनी कंपनियों के साथ भेदभाव न करें। चीन सरकार इस मामले पर करीब से नजर रख हुए है। चीन की सरकार चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करती रहेगी।
यह भी पढ़ें: New Year से पहले Jio यूजर्स को सौगात! 389 दिनों का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, जानिए बेनिफिट्स
क्या है मामला?
बता दें कि ED ने 23 दिसंबर को Vivo-India के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कंपनी के CEO होंग ज़ुक्वान उर्फ टेरी, चीनी नागरिक और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हरिंदर दहिया शामिल थे। इन तीनों अधिकारियों को ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। इसके पहले ED ने इस मामले में मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल के एमडी हरिओम राय, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग, राजन मलिक और एक चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ एंड्रयू कुआंग सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल सभी आरोपी ईडी की हिरासत में हैं।
कंपनी की टैक्स चोरी
ईडी का आरोप है कि Vivo-India ने भारत में टैक्स बचाने के लिए सेल्स से हुई कमाई का आधा हिस्सा, जो 62,476 करोड़ रुपए है, को चीन में ट्रांसफर किया है।
संबंधित खबरें
ब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
11 mins agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
19 mins ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
2 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
2 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
2 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
4 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
5 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
6 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines