कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे राहुल, देखें वीडियो

Rahul Gandhi Video
विज्ञापन

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और सोनिया गांधी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। वीडियो में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिख रहे हैं। बता दें कि आज कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां सोनिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता पहुंचे।

विज्ञापन

आज फिर टी-शर्ट में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल

कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल फिर से टी-शर्ट में दिखे। इस दौरान एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से उनके टी-शर्ट पहनने के बारे में एक सवाल पूछ लिया जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

रिपोर्टर ने राहुल गांधी से पूछा: आज भी टी-शर्ट में…? जवाब में राहुल गांधी बोले- टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी अपने टीशर्ट को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिन राहुल गांधी कड़ाके की ठंड में सफेद टीशर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल पर पहुंचे थे और उन्हें नमन किया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1607963540287270912

विज्ञापन

PM मोदी को कांग्रेस का चैलेंज, कहा- ऐसी यात्रा करके दिखाएं

कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया गया है। कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी सर्दी में ‘भारत जोड़ो यात्रा; जैसा मार्च निकालिए। कुछ घंटे के लिए ही सही।

उधर, कांग्रेस के सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ परिवार के लोग भारत को टुकड़ों में बांट रहे हैं। ये (संघ) धर्म, भाषा और जाति के नाम पर देश को टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। हमारी यात्रा इस नीति के खिलाफ है। हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जो इस देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ