Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता KC वेणुगोपाल बोले- जम्मू कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे फारूख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि 2023 में भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हमने जम्मू-कश्मीर एलजी के साथ बैठक की और उन्होंने हर तरह के सहयोग की पेशकश की।
और पढ़िए –कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मां सोनिया गांधी के साथ हंसी-ठिठोली करते दिखे राहुल, देखें वीडियो
केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को ‘राष्ट्रीय पदयात्रा’ करार दिया। इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की।
मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों के दौरान नई सरकार ने इस देश की सभी नींव हिला दी है और इसे कमजोर कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी देश की नींव को बचाने के लिए निकले हैं।
विश्व स्तर पर COVID मामलों में वृद्धि के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को बंद करने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा, “हम इस देश के लोगों के स्वास्थ्य और साथ ही कोविड की स्थिति के बारे में बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि चीन से फ्लाइट्स आ रही हैं, कोई समस्या नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सुझाया गया कोई राष्ट्रीय स्तर का कोविड प्रोटोकॉल नहीं है। पीएम जनसभाओं में भाग ले रहे हैं और अन्य सभी सरकारी कार्यक्रम हर जगह हो रहे हैं, कहीं कोई समस्या नहीं है।”
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा था। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को लिखे पत्र में कहा, “राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। मास्क-सैनिटाइजर का इस्तेमाल लागू किया जाए। सिर्फ टीका लगवाने वाले ही हिस्सा लें।”
और पढ़िए –लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर BJP का मंथन, कई राज्यों के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने का बहाना बना रही है। राहुल ने गुरुवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यह उनका (बीजेपी का) नया विचार है, उन्होंने मुझे लिखा है कि कोविड आ रहा है और यात्रा रोक दें। ये सभी इस यात्रा को रोकने के बहाने हैं।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: