---विज्ञापन---

देश angle-right

Video: सीएम ममता के मंत्री ने द्रौपदी मुर्मू का उड़ाया मजाक, बोले- ‘कैसी दिखती हैं’, BJP ने TMC को बताया आदिवासी विरोधी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक्स पर उनकी टिप्पणियों को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी की टिप्पणी की निंदा की है। एक वायरल वीडियो में मंत्री को यह कहते हुए सुना गया, ‘तृणमूल कांग्रेस लोगों को उनके लुक से नहीं आंकती, हम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक्स पर उनकी टिप्पणियों को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी की टिप्पणी की निंदा की है।

एक वायरल वीडियो में मंत्री को यह कहते हुए सुना गया, ‘तृणमूल कांग्रेस लोगों को उनके लुक से नहीं आंकती, हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’

अभी पढ़ें PM मोदी ने विशाखापत्तनम में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी, बोले- हमारे विकास को दुनिया देख रही है

 

---विज्ञापन---

भाजपा के नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा किया और दावा किया कि टीएमसी के सुधार गृह मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी के कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि राष्ट्रपति का अपमान करते हैं, कहते हैं, ‘हमें लुक्स की परवाह नहीं है। लेकिन आपका राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’

---विज्ञापन---

बंगाल भाजपा ने टिप्पणी की निंदा की और कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी है।

---विज्ञापन---

एक ट्वीट में कहा गया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं। महिला कल्याण विभाग के एक अन्य मंत्री शशि पांजा की मौजूदगी में टीएमसी के सुधार गृह मंत्री अखिल गिरि ने उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। आदिवासी विरोधी हैं ममता बनर्जी और टीएमसी।’

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी के अखिल गिरी ने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते हुए अपने बयान को स्लीप ऑफ टंग बताया। यानी उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें गुजरात और HP के ‘Exit Poll’ पर लगी रोक, चुनाव आयोग ने 48 घंटे तक ‘Opinion Poll’ पर भी लगाया बैन

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति की कुर्सी संविधान से बाध्यकारी होती है। यहां बंगाल में मंत्री होने के नाते मैंने संविधान की शपथ भी ली है। राष्ट्रपति के लिए हमारे मन में अपार सम्मान है। सुवेंदु अधिकारी लंबे समय से मुझ पर हमला कर रहे हैं। मुझे कौवा कहने से लेकर आधा पंत मंत्री कहने तक, मैं निराश था। उनपर कटाक्ष करते हुए, मेरी जीभ फिसल गई।’

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 12, 2022 11:37 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola