Unique Love Story Unique The End: लैला-मजनू, हीर-रांझा, रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानियां सुनीं। शाहजहां ने भी मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया, लेकिन इन सबसे ऊपर उठकर आज के नौजवान अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए क्या-क्या नहीं करते? अब ब्रेकअप भी खुशी-खुशी होने लगे हैं। कई लोग एक-दूसरे को पार्टी देकर ब्रेकअप करते हैं। ब्रेकअप होने के बाद ब्रेकअप सॉन्ग पर डांस करते हुए गम के पलों को भुलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे भी अलग एक अजब गजब लव स्टोरी के बारे में सुनने को मिला है, जिसमें कपल का ब्रेकअप हुआ, लेकिन शर्तें काफी अनोखी थीं, जिनसे परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर ली।
यह भी पढ़ें: लड़के को पसंद करती वो, उससे शादी करने का उसे पूरा हक है…हाईकोर्ट ने आखिर क्यों कहा ऐसा?
ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की सुसाइड
दरअसल, पहले कपल के बीच बहुत अच्छे प्रेम संबंध रहे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने युवक को कहा कि वह उससे प्यार नहीं करती। इसके बाद लड़के ने कहा कि ठीक है, मैंने तुम पर अब तक जितना खर्च किया है, वापस कर दो। लड़की ने इससे इनकार किया तो लड़के ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने अपनी जान दे दी। मामला कनार्टक का है। मृतका की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल शहर के पास हदावल्ली गांव की रहने वाली 24 वर्षीय नेथरा गोवाली के रूप में हुई। आरोपी की पहचान गोवर्धन मोगर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: बेशर्म दंपति! सरेआम बेंच पर कर रहा था सेक्स, लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा
प्यार करने का दबाव बनाने लगा था आरोपी
वहीं लड़की के पिता को जब पूरे मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने बेटी के इंस्टाग्राम दोस्त गोवर्धन के खिलाफ भटकल ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि गोवर्धन ने उनकी बेटी से पैसे मांगे। यह सब कुछ गोवर्धन ने इसलिए किया, क्योंकि उनकी बेटी ने उसके प्यार का ऑफर ठुकरा दिया था। दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्त बने थे, लेकिन गोवर्धन उसे परेशान करने लगा था। आरोपी उसे एक साल से जानता था, लेकिन वह उस पर उससे प्यार करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब बेटी ने ऑफर ठुकरा दिया तो वह उसे तंग करने लगा।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines