---विज्ञापन---

देश

Union Budget 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगे कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग सेक्टर में मिलेंगी नौकरियां, कंटेंट क्रिएटर्स की होगी मौज

Union Budget 2026: यूनियन बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी कुछ है. स्कूलों और कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब खोले जाएंगे. लोगों को गेमिंग सेक्टर में नौकरियां मिलेंगी. कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया जाएगा.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 1, 2026 13:17
Union Budget 2026
Photo Credit- Social Media

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 में बताया कि, कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने के लिए 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोले जाएंगे. गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल को हायर किया जाएगा. निर्मला सीातारमण ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को ‘विकसित भारत’ का सबसे बड़ा इंजन बताया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस ऐलान से साफ है कि, आने वाले समय में कंटेंट क्रिएटर्स की मौज होने वाली है.

सिखाया जाएगा कंटेंट क्रिएशन

गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से अधिक प्रोफेशनल को हायर किया जाएगा और इनके जरिए लोगों को कंटेंट क्रिएशन सिखाया जाएगा. ऐसा करने से क्रिएटर इकोनमी को बूस्ट मिलेगा. इसके साथ ही एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक सेक्टर को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए 15,000 सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की घोषणा की गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Union Budget 2026: अगले 5 सालों में शुरू होंगे 20 नए जलमार्गों, 5 नेशनल वॉटरवे से होगी इसकी शुरुआत

क्या है ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स?

सरकार ने कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का ऐलान किया है. इस ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स के नाम से जाना जाएगा. ABGC का मतलब A – एनीमेशन, B – विजुअल इफेक्ट्स, G – गेमिंग और C – कॉमिक्स से है. इन लैब्स का मकसद कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देना और सुविधाएं देना होगा.

---विज्ञापन---

अर्थव्यवस्था की ताकत है AI जैसी नई तकनीक

बजट में AI जैसी नई तकनीकों को अर्थव्यवस्था की ताकत बताया गया है. इस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का बजट रखा है. इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा. इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट पर काम किया जाएगा. सभी युवाओं को नई तकनीक सिखाने पर ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे क्रिएटर्स को जरूरी उपकरण सस्ते और आसानी से मिल सकेंगे.

First published on: Feb 01, 2026 12:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.