Gyanendra Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करेंगी। यह उनका पांचवां बजट भाषण होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल के शीर्ष चार में जगह पाने के लिए कई दिग्गजों को पछाड़ा, पहले रक्षा मंत्री के रूप में और बाद में वित्त मंत्री के रूप में। देश की जनता को वित्त मंत्री से अलग-अलग तरह की उम्मीदें हैं।
आजाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 में पेश हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आजाद भारत में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम दर्ज है। मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री के रूप में दस बार देश का बजट पेश किया है। इसमें आठ आम बजट और दो अंतरिम बजट शामिल हैं।
और पढ़िए – संसद में बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण, बोलीं- सिगरेट पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी
निर्मला सीतारमण से पहले, ये दोनों पोर्टफोलियो केवल पुरुषों के पास थे। उसमें अगर इंदिरा गांधी को छोड़ दिया जाए। जिन्होंने भारत के प्रधान मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक अतिरिक्त प्रभार के रूप में विभिन्न अवधियों में रक्षा और वित्त विभागों को संभाला था। वित्त मंत्रालय के लिए उनका कार्यकाल एक साल का था। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं। वह 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अपना पांचवां बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। यहां वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों और रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
और पढ़िए – बढ़ेगा रेलवे का बजट, पूरे होंगे अधूरे प्रोजेक्ट, क्या ट्रेनों की संख्या में होगा इजाफा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया। सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 24 में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.5 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि चालू वर्ष के लिए विकास दर वित्त वर्ष 22 में 8.7 प्रतिशत की तुलना में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 6.6 से 6.8 रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं नॉमिनल GDP का अनुमान 11% लगाया गया है। FY23 के लिए रियल GDP अनुमान 7% है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।