Jammu Kashmir: पुंछ में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने भारी मात्रा में 3 ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया है। यह हथियारों का जखीरा पुंछ के सुरनकोट इलाके से बरामद किया गया।

jammu and kashmir news

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में तीन ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया है। यह हथियारों का जखीरा पुंछ के सुरनकोट इलाके से बरामद किया गया।

पुंछ के सुरनकोट में सेना और एसओजी द्वारा ब्रारियान गली इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। इसमें बरामदगी में ये हथियार शामिल हैं, जैसे- 14 एके-47 राउंड, 6 पिस्तौल राउंड, 3 ग्रेनेड, वायर कटर, मल्टी-टूल चाकू, ग्रेनेड और बहुत कुछ मिला है। सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस दौरान सुरक्षा बलों को हैंडग्रेनेड, गोलियां, वायर कटर, चाकू और अन्य कई चीजें बरामद हुई।

मणिपुर में भी सुरक्षाबलों को मिली सफलता 

वहीं, मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में भी रातभर चली संयुक्त तलाशी में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तेंगनौपाल, कांगपोकपी, चंदेल और चुराचांदपुर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ