Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की अचानक सुरक्षा बढ़ाई गई गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह शिवराज सिंह चौहान से निवास पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है.  

Author
Written By: Versha Singh Updated: Dec 13, 2025 15:31

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की अचानक सुरक्षा बढ़ाई गई गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह शिवराज सिंह चौहान से निवास पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है.  

भोपाल में ही मामा के बंगले 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है. वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. शिवराज को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की ओर से इनपुट इकट्टा करने की जानकारी मिली है.

---विज्ञापन---

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जारी गृह मंत्रालय के मध्य प्रदेश DGP को भेजे पत्र के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है. जिसके बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है. पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें.

हालांकि विधायक शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं. इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2025 03:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.