Unified Pension Scheme Big Update: भारत सरकार की तरफ से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, सरकार की तरफ से UPS का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया कि यह योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू की जाएगी। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार, UPS पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के बीच संतुलन बनाती है। इससे सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की गारंटी मिलती है।
1 अप्रैल से लागू होगा UPS
24 जनवरी को मंत्रालय की तरफ से जारी हुई अधिसूचना में बताया गया है कि UPS ऐसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होगी जो NPS के अंतर्गत आते हैं या फिर जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत इस विकल्प को चुनते हैं। अधिसूचना में यह भी कहा गया कि PFRDA (पेंशन फंड विनियामक और विकास प्राधिकरण) UPS के संचालन को लेकर नियम जारी कर सकता है। साथ ही बताया गया कि 1 अप्रैल, 2025 से UPS लागू हो जाएगा।
रिटायरमेंट लाभ की गारंटी
बता दें कि पीएम मोदी के केंद्रीय कैबिनेट ने 24 अगस्त 2024 को करीब 2,300,000 केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन नीति को मंजूरी दी थी। इस कैबिनेट बैठक में इसको लेकर एक आउटलाइन प्रस्तुत की गई, जिसमें सुनिश्चित किया गया कि मूल वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सा मासिक भुगतान के रूप में कर्मचारियों को मिलेगा।
UPS के नियम
इसके अलावा, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) किसी संघीय कर्मचारी को रिटायरमेंट से पहले 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत प्रदान करेगी, बशर्ते कि वह 25 साल की सेवा पूरी कर ले। वहीं, अगर किसी कर्मचारी ने 25 साल से कम लेकिन 10 साल से अधिक सेवा की है, तो यूपीएस के तहत उसे आनुपातिक आधार पर पेंशन मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 25000 पदों पर निकलेगी भर्ती, CM सुक्खू की स्टार्ट-अप्स को लेकर भी बड़ी घोषणा
UPS की उत्तरजीवी पेंशन
UPS से कर्मचारी को परिवार या उत्तरजीवी पेंशन का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए मृतक कर्मचारी के अंतिम वेतन का 60 प्रतिशत निर्धारित होगा। न्यूनतम 10 साल की सेवा के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मासिक पेंशन के रूप में 10,000 रुपये का पेंशन दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
24 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
55 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
12 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines