हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उधमपुर में चीख-पुकार के बीच 'देवदूत' बनी भारतीय सेना, 70 फीट गहरी खाई में गिरी बस से ऐसे बचाई दर्जनों जान

हादसे की जगह सबसे पहले गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के सैनिक पहुंचे, जो ट्रेनिंग के लिए समनाबंज जा रहे थे. असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए, उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया.

विज्ञापन

भारतीय सेना के जवानों ने उधमपुर जिले के रामनगर के पास एक दुखद बस दुर्घटना के बाद दर्जनों नागरिकों को बचाया. रामनगर से उधमपुर जा रही एक निजी बस ग्राम काघोटे में सड़क से उतर गई और लगभग 70 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कई लोग हताहत हो गए, कई यात्री क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर फंस गए.

हादसे की जगह सबसे पहले गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के सैनिक पहुंचे, जो ट्रेनिंग के लिए समनाबंज जा रहे थे. असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए, उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और चुनौतीपूर्ण इलाके की परिस्थितियों में मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला.

बचाव और राहत प्रयासों को जल्द बहाल करने के लिए डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के नेतृत्व में एक बटालियन को तुरंत भेजा गया. ऑपरेशन के लिए डोगरा रेजिमेंट और गोरखा राइफल्स के कर्मियों सहित 10 टीमें को ग्राउंड 0 पर उतारा गया.

विज्ञापन

सेना के जवानों ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया और सभी जीवित बचे लोगों को शीघ्र बाहर निकालना सुनिश्चित किया. इसके साथ ही, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए इंडियन एयरफोर्स की मदद ली गई.

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola